बंदूक पकड़ने वालों ने दहेज न लेने की खाई कसम
Publish Date:Fri, 10 Aug 2018 07:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चकरनगर : चंबलघाटी के जंगलों में गोलियां चलाने वाले गुर्जर समाज के लोगों ने समा...
संवाद सहयोगी, चकरनगर : चंबलघाटी के जंगलों में गोलियां चलाने वाले गुर्जर समाज के लोगों ने समाज सुधारक बाबा हरिगिरि महाराज की महापंचायत के मंच से शराब, मृत्युभोज, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां छोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान बाबा ने रीति रिवाज चलाने के लिये सीमित दायरे में रहकर मृत्युभोज, दहेज, चढ़ावा, बैंड बाजा आदि की अनुमति दी। बाबा का क्षेत्रीय जनता ने गर्म जोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया और पूरी शर्त मानने का भरोसा दिलाया। धौलपुर राजस्थान मौरोली निवासी समाज सुधारक संत शिरोमणि श्री श्री हरिगिरि महाराज ने तहसील क्षेत्र चकरनगर के हनुमंतपुरा चौराहा के समीप छेंकुर बाबा के मंदिर से ऐतिहासिक महापंचायत के मंच से क्षेत्रीय करीब तीन हजार की भीड़ को संबोधित करते हुए शराब, दहेज, मृत्युभोज व भ्रूण हत्याएं रोकने की अपील की। क्षेत्रीय लोगों द्वारा हाथ उठाकर शर्त मानने पर बाबा ने बताया कि यदि समाज का कोई व्यक्ति शराब पीता है तो उस पर कमेटी द्वारा ग्यारह हजार का जुर्माना निश्चित किया जाएगा। यदि इसके बाद भी वह शराब पीते पकड़ा जाता है तो उसे समाज से बिच्छेद कर दिया जाएगा। इस दौरान उक्त मंच के माध्यम से बाबा ने गुर्जर के अलावा अन्य समाज से भी उक्त कुरीतियों को छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि कुरीतियों को बदलें इससे शारीरिक लाभ के साथ साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। उक्त मंच के माध्यम से संत शिरोमणि ने पंडाल में बैठी क्षेत्रीय जनता से मृत्यु भोज, दहेज, चढ़ावा और बरात में बैंड बाजा, बारूद पर परामर्श करने के बाद सभी को एक निश्चित सीमा के दायरे में रहकर खर्च करने की अनुमति दी। इस मौके पर समाज सेवक संत शिरोमणि बाबा ने योगी सरकार से भी गुजारिश की, कि उन्हें पूरे प्रदेश में शराब बंद करनी चाहिए। उक्त विशाल पंचायत में आगरा जिले से आए सपा सरकार के पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि हम बाबा श्री हरिगिरी महाराज के भक्त हैं। उनका कार्यक्रम था और ये कार्यक्रम समाज को सुधारने के लिए किया गया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त दिखाई दी। क्षेत्र से रन¨सह, गब्बर ¨सह, प्रेम ¨सह, वीर ¨सह, उपेन्द्र ¨सह, भगवान ¨सह, जगदीश पहलवान, नरेश ¨सह, लालजी मास्टर, रनवीर ¨सह, राजीव, लला, भोला ¨सह, राम ¨सह, गंगा ¨सह सहित जनपद के 22 गांव के गुर्जर समाज के लोगों सहित अन्य प्रदेश से भी बाबा के भक्त एकत्र हुए थे। महापंचायत में वृद्ध का पैर टूटा गुर्जर समाज की महापंचायत में बाबाश्री हरिगिरि महाराज के काफिले में आई एक गाड़ी की चपेट में आने से सहसों थाना के गांव कोटरा निवासी प्रताप ¨सह गुर्जर 60 वर्ष का पैर टूट गया। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर उनके परिजन निजी वाहन से उसे ग्वालियर ले गए।
