टेसू बारात लेकर पहुंचे झेंझी के साथ हुआ विवाह
शहर में टेसू-झेंझी का विवाह कराते लोग।
| भिंड जिला मुख्यालय सहित अंचल में बुधवार रात शरद...
![]()
शहर में टेसू-झेंझी का विवाह कराते लोग। कबीर किरण न्यूज संवाददाता | भिंड
जिला मुख्यालय सहित अंचल में बुधवार रात शरद पूर्णिमा पर टेसू और झेंझी का विवाह हुआ। बैंडबाजों एवं डीजे के साथ टेसू महाराज की बारात निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष और बच्चे शामिल हुए। समाज के वरिष्ठजन के अनुसार मान्यता है कि टेसू और झेंझी का विवाह संपन्न कराने के बाद सभी वैवाहिक कार्य शुभ होते हैं और वैवाहिक कार्यक्रमों में बाधाएं नहीं आती।
शहर के गोविंद नगर, बालाजी नगर, सीता नगर, भवानीपुरा, बायपास, लहार रोड, मीरा कॉलोनी, अटेर राेड, लश्कर रोड, गणेश कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर बुधवार की रात लोगों ने परंपरा का निर्वाह करते हुए टेसू और झेंझी का विवाह कार्यक्रम आयोजित किया। विवाह के दौरान बच्चों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह आयोजित विवाह कार्यक्रम के दौरान टेसू महाराज की बारात निकाली गई। उसके बाद झेंझी के साथ टेसू का विवाह विधि-विधान से कराया गया।
