कोटा-भिंड पैसेंजर में यात्री की जेब काटते पकड़ा बदमाश, पहले भी कर चुका है लूट
आरोपी पर प्रतिबंधात्मक धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया भास्कर संवाददाता | गुना कोटा-भिंड...
आरोपी पर प्रतिबंधात्मक धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया
कबीर किरण न्यूज संवाददाता | गुना
कोटा-भिंड पैसेंजर में यात्री की जेब काटते पकड़ा गया बदमाश चोरी और लूट का आरोपी भी निकला। उसने वर्ष 2014 में रुठियाई स्टेशन पर दयोदय एक्सप्रेस भी लूट की थी। इसके अलावा पहले चोरी भी कर चुका है। इस आधार पर आरोपी पर प्रतिबंधात्मक धारा 110 के तहत भी इस्तगासा पेश की गई। जीआरपी प्रभारी कमलेश गोतम ने बताया कि महूगढ़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोटा-भिंड पैसेंजर में सो रहे खनियाधाना निवासी यात्री धनीराम कोहली की एक बदमाश ने जेब काट दी थी। जैसे ही उनकी नींद खुली तो उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। मौके पर यात्रियों ने बदमाश को पकड़ लिया। उधर स्टेशन पर मौजूद आरक्षक सतवीर और ऊधल सिंह भी बोगी में पहुंचे। उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम इंसाफ पुत्र अजीम खान निवासी नहारिया जिला कोटा बताया। इसके पास से चुराए गए 1 हजार रुपए भी मिले। आरोपी को पुलिस जीआरपी थाने लेकर आई। पूछताछ में इसने अपराध कबूल कर लिया।
दयोदय में अपने साथियों के साथ मिलकर की थी लूट : आरोपी ने वर्ष 2014 में दयोदय एक्सप्रेस में अपने 3 साथियों के साथ मिलकर लूट की थी। इस मामले में भी अपराध दर्ज निकला। इसके अलावा इस पर चोरी का प्रकरण भी दर्ज था। आरोपी लंबे समय से ट्रेनों में वारदात करता आ रहा है। लेकिन उसने पुलिस के सामने सिर्फ हाल ही में की वारदात कबूली।
