ड्राइवर तेजी से दौड़ा रहा था बस, कई बार टोका, जब नहीं माना तो पीछे की सीट पर बैठ गया, इसलिए बच गई जान

0

ड्राइवर तेजी से दौड़ा रहा था बस, कई बार टोका, जब नहीं माना तो पीछे की सीट पर बैठ गया, इसलिए बच गई जान

मुझे ग्वालियर में रिश्तेदारी में कुछ काम था। इसलिए सुबह घर से भिंड जाने वाली बस में बैठ गया। सोचा था कि भिंड से ग्वालियर के लिए जल्दी साधन मिल जाएगा। मैं बस में ड्रायवर के बगल वाली सीट पर केबिन के अंदर बैठा था। लेकिन बस काफी तेज दौड़ रही थी। इसलिए डर लग रहा था। एक-दो बार ड्रायवर को टोका भी कि भैया गाड़ी थोड़ा धीरे चलाओ। लेकिन वह नहीं मान रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे पर बस रुकी। जहां कुछ सवारियां चढ़ी और उतरी। इसी दौरान मैं भी डर के मारे केबिन से बाहर निकलकर तीन सीट पीछे जाकर बैठ गया। मैं ऊपर वाले को याद ही कर रहा था कि 15 से 20 मिनिट बाद अचानक तेज धमाके की आवाज हुई। मेरा मुंह आगे की सीट पर पड़ा, जिससे मुंह के दांत टूट गए। चीख पुकार के बीच जैसे तैसे बाहर निकला तो लाशें व खून से लथपथ घायलों देखकर बेसुध हो गया। 

- जैसा कि लड़खड़ाती आवाज में जालौन जिले के बंगरा निवासी मकबूल खान ने भास्कर को बताया 

बस भिड़ंत के बाद अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए घायल। 

बस का नहीं था परमिट, दोनों की फिटनेस निरस्त 

बताया जा रहा है कि भिंड से लहार की ओर जा रही बस बिना परमिट इस दौड़ रही थी। जिला परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार के मुताबिक बस क्रमांक एमपी 30 पी 0711 के परमिट नहीं है। वहीं इस हादसे के बाद उन्होंने दूसरी बस क्रमांक एमपी 30 पी 0176 के परमिट को भी निरस्त किए जाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को पत्र लिख दिया है। इसके अलावा दोनों बसों की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। साथ ही उनके रजिस्ट्रेशन कैंसिल किए जाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। 

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल बस से निकाला 

इस हादसे के बाद तत्काल मेहदा के ग्रामीणों ने घायलों को बसों से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भिंड जिला अस्पताल और ऊपरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तत्काल एंबुलेंस भेजी गई। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों को पुलिस ने भी अपनी गाड़ियों से अस्पताल तक पहुंचाया। यह हादसा गुरुवार की दोपहर 1.45 बजे भिंड लहार रोड पर मेहदा गांव के समीप हुआ। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 26 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गया। जिला अस्पताल में तत्काल सीएमएचओ डॉ. जेपीएस कुशवाह, सिविल सर्जन डॉ. अजीत मिश्रा अन्य डॉक्टरों के साथ पहुंचे और इलाज शुरू कराया। 

रजिस्ट्रेशन निरस्त करने नोटिस जारी किए हैं 

ये हुए घायल: अशोक कुमार (28) प|ी खुशीराम निवासी रूर, रिषी (15) पुत्र रामौतार शिवहरे निवासी लहार, महेश कुमार (28) पुत्र रतीराम निवासी घनश्यामपुर पंडोखर, बबीता (48) प|ी सुलेमान निवासी मेहदा, जयदेवी (30) प|ी पूरन सिंह जाटव निवासी मेहदा, अजय सिंह भदौरिया (44) पुत्र विशंभर सिंह भदौरिया निवासी दुर्गा नगर, छोटेलाल (55) पुत्र गोधन लोधी निवासी खेरा, जयकुंअर (65) पुत्र लालसहाय निवासी जालौन, कल्लो (44) प|ी आजाद खान निवासी गोपालपुरा, राजनश्री (42) प|ी राकेश कुमार जाटव निवासी रमपुरा, मीना (45) प|ी सुरेश बाल्मीक निवासी जालौन, कैलाश नाथ (50) पुत्र रामसेवक शुक्ला निवासी लहार, विजय सिंह (65) पुत्र नंदे बघेल निवासी बहादुरपुरा रौन, कलावती (61) प|ी बाबू सिंह जाटव निवासी जालौन, ध्रुव (31) पुत्र बाबूराम भास्कर निवासी सिरसा जालौन, आसिफ अली (17) पुत्र मंसूर अली निवासी बंगरा जालौन, मनोज (49) पुत्र त्रिभुवन ठाकुर निवासी जगनपुरा, अरुणा (50) प|ी रामसहाय दीक्षित निवासी सेवानगर ग्वालियर, गोला बाई (45) प|ी मंगल प्रसाद निवासी गुमानपुरा, यशवंत दोहरे (50) पुत्र धनजू दोहरे निवासी अमाहा दबोह, रानी (26) प|ी नरेंद्र जाटव निवासी लालपुरा लहार, लल्लूराम (50) पुत्र शिवपाल धानुक निवासी लिधौरा मिहोना, कलावती (60) प|ी बाबूराम चौहान निवासी जालौन, गुलशन (09) पुत्र नरेंद्र जाटव निवासी लालपुरा लहार, कमली (65) प|ी टुंटी निवासी पोखर सरीला हमीरपुर, हरी सिंह (40) पुत्र टुंटी सिंह निवासी हमीरपुर और जयकुमार पुत्र लालसहाय निवासी जालौन आदि लोग घायल हुए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !