इटावा के चर्चित व युवा पत्रकार के घर से लाखों की चोरी।

0

इटावा के चर्चित व युवा पत्रकार के घर से लाखों की चोरी।

अवैध खनन पर अंकुश लगाने वाले युवा पत्रकार पर हमले की साजिश नाकामयाब

इटावा:-इटावा में बढ़ते अवैध खनन/ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने की मुहिम छेड़ने वाले चर्चित व युवा पत्रकार सनत तिवारी खनन माफियाओं के रदार पर हैं।खनन माफियाओं पर आईजी की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करवाने के बाद सनत तिवारी खनन माफियाओं की हिट लिस्ट में पहली जगह बना चुके हैं।

ताज़ा मामला इटावा के थाना कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्म नगर कॉलोनी का है जहां युवा पत्रकार इं.सनत तिवारी का प्राइवेट निवास है।सुरक्षा के लिहाज से यहां रहते थे सनत तिवारी।

बीती रात यहाँ चोरों ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए पुलिस प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

रात करीब 1 से 2 बजे के बीच मे चार से पांच चोर ब्रह्म नगर में दाखिल होते हैं व युवा पत्रकार सनत तिवारी के प्राइवेट निवास को अपना निशाना बनाते हैं।

चोरों की संख्या लगभग 4 से 5 रही होगी,चोर पहले मैन गेट में लगे ताले का कुंडा काट देते हैं व घर के अंदर दाखिल हो जाते हैं।
घर मे अंदर दाखिल होने के बाद एक कमरे का कुंडा भी काट देते हैं।
कुंडा काटने के बाद अंदर रखे बकशों के ताले भी काटकर सारे सामान को बिखेर देते हैं।
चोरों की सामान की तख्तापलट के बाद बक्शे में रखे 1,40,000 रुपय व लगभग 2 लाख के जेवरात भी चोरों के हाथ लग जाते हैं।
जिसके बाद चोर सामान व आवश्यक दस्तावेजों को फैंकते व बिखेरते हुए घर से गायब हो जाते हैं।
जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया गया उस समय सनत तिवारी अवैध खनन की कवरेज पर उदी मोड़ पर तैनात थे।
अच्छी बात तो ये रही कि जिस समय चोरी की घटना कारित की गई उस समय सनत घर पर मौजूद नही था,अगर सनत घर पर होते तो सनत के ऊपर भी हमला हो सकता था।
हो सकता ये 4/5 चोरों की टीम सनत के ऊपर हमला करने ही आयी हो ?
जब सनत नही मिले तब चोरी को अंजाम दिया गया ?

जब सुबह सनत तिवारी को उनके घर मे हुई चोरी की सूचना मिली वैसे ही सनत तत्काल उदी से इटावा पहुंच गए व ब्रह्म नगर पर स्थित अपने घर पर पहुँचे।

घर पर पहुंचते ही स्थिति को समझा व आसपास व घर से सदस्यों को घटनास्थल के करीब नही जाने दिया।

चोरी की सूचना डायल 100,थाना प्रभारी कोतवाली कोतवाली को दी गयी।

घटनास्थल पर तत्काल प्रभाव से पहुंचे थाना प्रभारी कोतवाली राकेश भारती, तकिया चौकी इंचार्ज भानू प्रताप सिंह,फैंटम व डायल 100।

कुछ ही देर बाद फोरिनसिक टीम व डॉग स्क्वाड भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

गहनता से घटनास्थल की जांच की गई,फोरिनसिक टीम के हाथ कुछ बिंदु भी लगे हैं।

वही आसपास के लोगों की माने तो मोहल्लेवासियों ने रात में करीब 4-5 अज्ञात लोगों को शब्बल, पेचकश व डंडे के साथ देखा था।

वही मोहल्ले वासियों ने पुलिस प्रशासन पर ठीकरा फोड़ते हुए आरोप लगाया कि पिछले 2 महीनों से ब्रह्म नगर कॉलोनी में पुलिस की कोई गश्त नही हो रही है।

कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका के अधिकारियों को इस घटना का दोषी करार देते हुए तीखे आरोप लगाए की गली की एक भी स्ट्रीट लाइट सही नही है।

स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से गली में अंधेरा रहता है।

पुलिस ने जल्द ही इस बड़ी चोरी की घटना का अनावरण करने का भरोसा दिलाया है।

इटावा के चर्चित व सबसे युवा पत्रकार सनत तिवारी की जान को इस वक़्त विशेष खतरा है।
खनन माफियाओं के निशाने पर हैं सनत तिवारी।

सनत तिवारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी प्रशासन की है।
अतः इसे गंभीरता से लेते हुये सनत की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !