*ब्रेकिंग न्यूज़:-*
*लखना पुलिस चौकी की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहा है बड़े पैमाने पर सट्टे व जुए का अवैध कारोबार।*
*इटावा@बकेवर:-* थाना बकेवर क्षेत्र की लखना चौकी के अंतर्गत पूरे लखना कस्बे में सट्टे व जुए का विशालकाय नेटवर्क फैला हुआ है।
इस नेटवर्क में 10 से 12 बड़े बड़े सटोरिया/सट्टा किंग व कई बड़े बड़े जुआरी शामिल हैं।
सट्टे का 2 से 3 लाख का प्रतिदिन का आंकड़ा है।
*चौकी इंचार्ज रामाशंकर उपाध्याय व बसूली करने वाला लखना चौकी का मुख्य सिपाही विष्णु इन दोनों की मिलीभगत से लखना कस्बे में सभी अवैध धंधे संचालित है।*
लखना में रात के वक़्त घरों के अंदर खुल्लम खुल्ला सट्टा खिलता है।
*वही लखना बाइपास पर धर्म कांटे के ठीक सामने वाले मकान में 10 से 15 लाख का जुआ खुल्लम खुल्ला खिलता है।*
*ये जुआ ऐसे ही नही खिलता बल्कि इसे खिलवाने के एवज में जुआ खिलवाने वाला प्रमुख रामशंकर दोहरे लखना चौकी को 40,000 प्रति माह अदा करता है।*
वही कई बड़े बड़े सट्टा किंग पुलिस की मिलीभगत से अपने अवैध धंधे को खुल्लम खुल्ला हरी झण्डी दे रहे हैं।
सट्टा व्यापारियों से भी लाखों रुपयों की वसूली भी चौकी पर पहुंचती है।
इस मामले के मामले में जब चौकी इंचार्ज रामाशंकर उपाध्याय से बात की गई तो उन्होंने इन सब बातों को सिरे से खारिज कर दिया।
बात करने के कुछ ही देर बात जब जुए खिलने की सूचना चौकी इंचार्ज को दी गयी तो चौकी इंचार्ज व उनके हमराही विष्णु ने फ़ोन करके जुआरियों को तत्काल मौके से हटने के लिए बोल दिए।
लखना कस्बे के अंदर संचालित होने वाले सभी धंधे हमारे रडार पर हैं।
आज इस मिशन पर कार्य करने के दौरान चौकी इंचार्ज की गाड़ी जुआ खिलने वाले स्थान से गुजरी तो मैंने तत्काल चौकी इंचार्ज को जुआ पकड़वाने के लिए बोला।
वही चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ चल तो दिए लेकिन इसीके साथ साथ उनके हमराही विष्णु व उनके साथियों ने जुआ संचालक को फोन करके उनको भागने के लिए आगाह कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंचते ही अपने अपने जूते चप्पल छोड़कर चौकी इंचार्ज के सामने ही जाने लगे और चौकी इंचार्ज अनजान बनकर उनको जाने दे रहा था और ये समझ रहे थे कि पत्रकार बेवकूफ है।
लेकिन जुआरियों को अपनी आंखों सामने जाने की अनुमति देने ये मेरी प्लानिंग का एक हिस्सा था और इससे ये साफ हो गया कि चौकी इंचार्ज की मिलीभगत है।
वहीं किसी गलत घर मे दबिश देने के बाद चौकी इंचार्ज पत्रकार की नज़रों में धूल झोंकने जैसा काम कर रहे थे।
*वही हमारे जाने के बाद स्वयं चौकी इंचार्ज रामाशंकर उपाध्याय ने जुआ संचालक रामशंकर दोहरे को 8 दिन के लिए इटावा छोड़ने के लिए कहा व चौकी इंचार्ज के निर्देशानुसार जुआ संचालक रामशंकर दोहरे अपने बोरिया बिस्तर बांधकर स्टेशन के लिए रवाना हो लिए।*
*ओर चौकी इंचार्ज ने कहा कि 4-5 दिन तक यहाँ कोई जुआ नही खिलेगा,याबी माहौल गर्म है।*
वही हमारे इटावा के माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी से आग्रह है कि उक्त मामले में चौकी इंचार्ज रामाशंकर उपाध्याय ,मुख्य सिपाही विष्णु व हमराहियों की सीडीआर कॉल डिटेल निकलवा ली जाए,सब साफ हो जाएगा कि अवैध धंधो में कोंन कोंन संलिप्त है।
व उक्त मामले में एक बड़े अधिकारी की टीम गठित की जाए व जांच कराई जाए।
जांच के दौरान टीम को मैं प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु बताऊंगा जो कि ये साफ कर देंगे कि लखना में कई अवैध धंधे संचालित है व चौकी इंचार्ज ,सिपाही विष्णु समेत लगभग पूरी चौकी इस अवैध धंधे को करवाने में संलिप्त है।
हमारे माननीय आईजी सर,
लखना अवैध धंधो से भरा पड़ा है वो भी पूरी तरह से लखना चौकी की मिलीभगत से।
आप चाहे तो स्वयं इस मामले की जांच करा सकते हैं व समस्त चौकी की सीडीआर काल डिटेल निकलवाकर मामले को पारदर्शी कर सकते हैं।
लखना चौकी पर कठोरतम कार्यवाही होनी चाहिए, पूरी चौकी संलिप्त है, अगर मेरी बात में सत्यता पायी जाए तो सिर्फ चौकी इंचार्ज ही नही बल्कि पूरी चौकी का फेरबदल किया जाए।
अगर एक भी सिपाही चौकी में शेष रह जाता है तो वो आगामी नए चौकी इंचार्ज को पूरा नेटवर्क बताकर पुनः अवैध धंधे संचालित करवाने लगता है।
*जांच करा ली जाए अगर मेरी बात में 1 भी प्रतिशत असत्यता पायी जाए तो मुझपर कठोरतम कार्यवाही की जाए ,ओर अगर मेरे द्वारा बताए गए तथ्य सत्य पाये जाए तो पूरी चौकी का तबादला व कठोरतम कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाये।*
अगर कोई बड़ा अधिकारी मुझसे तथ्य चाहता है तो मुझसे कभी भी मिल सकता है, समय मेरा रहेगा,सारे अवैध धंधे को रँगे हाथ पकड़वाऊंगा।
*लेकिन अगर लोकल चौकी व थाना पुलिस को सूचना देकर कार्यवाही की गई तो 100 % असफलता हाथ लगेगी।*
