पुलिस ने बताया व्हाइट वैगनॉर और एक मारुति वैन से मध्य प्रदेश जा रही थी अवैध असहलों की खेप
चकरनगर से बडी खबर
सहसों पुलिस को मिली बडी सफलता
पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान मध्य प्रदेश बॉर्डर पाण्डरी से एक गाड़ी से अवैध देशी राइफल की बरामद
पुलिस टीम को चकमा देकर भागे असलहा तस्कर गैंग को पुलिस ने मध्य प्रदेश में घुसकर खदेडा, रात्रि के अधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे असहला तस्कर।
सोमवार रात्रि करीब साढे दस बजे उक्त घटना को असहला तस्करों ने दिया अंजाम। चुनाव भी प्रभावित कर सकते है असहला तस्कर
सहसों थानाध्यक्ष ने तीन दरोगाओं सहित 20 पुलिस आरक्षियों की बनाई पांच टीमें, क्षेत्र में असहला, शराब तस्करों और खनन माफियाओं की तलास जारी
पुलिस ने बताया व्हाइट वैगनॉर और एक मारुति वैन से मध्य प्रदेश जा रही थी अवैध असहलों की खेप
सोमवार देर रात्रि सहसों पुलिस ने पाण्डरी पुल के समीप चेकिंग के दौरान एक व्हाइट कलर की वैगनॉर और पीछे साथ में चल रही एक मारुति वैन को रोका, तो अराजक तत्व पुलिस से वदसलूकी करने गले। इतने में एक पुलिस आरक्षी ने गाडी में टार्च लगाकर देखा तो एक देशी राईफल दिखाई दी। आरक्षी ने हाथ डालकर गाडी से असहला तो निकाल लिया, लेकिन इतने में असहला तस्कर गाडी लेकर भाग खडे हुये। पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुये असहला तस्करों को मध्य प्रदेश में घुसकर पकडने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह अधेंरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। उपरोक्त कारों में लगभग आठ तस्करों की टीम बताई जा रही है। सुबह दर्ज कराई जायेगी असहला तस्करों के खिलाफ एफआईआर

