Weather updates: वर्षों बाद मार्च में भी ठंडक, फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

0

Weather updates: वर्षों बाद मार्च में भी ठंडक, फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

Weather updates: वर्षों बाद मार्च में भी ठंडक, फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

Weather



  • मौसम विभाग ने फिर चेता दिया है कि 19 व 20 मार्च को मौसम फिर बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अगर बारिश हो गई तो तापमान थोड़ा गिर सकता है।...

फतेहाबाद। इस साल कड़ाके की ठंड तो अधिक नहीं पड़ी, लेकिन तापमान स्थिर रहने के कारण मार्च महीने में भी हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। पिछले दो सालों का जिक्र करें तो इस बार तापमान सात से आठ डिग्री कम है। यही कारण है कि शाम होते ही तापमान गिरना शुरू हो जाता है।

मौसम वैज्ञानिक भी मान रहे हैं कि कई सालों बाद ऐसा देखने को मिल रहा है कि आधा मार्च चला गया और आज भी तापमान 30 डिग्री तक नहीं पहुंचा है। वहीं, मौसम विभाग ने फिर चेता दिया है कि 19 व 20 मार्च को मौसम फिर बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अगर बारिश हो गई तो तापमान थोड़ा गिर सकता है। पिछले पांच छह सालों में पहली बार होगा जब पूरे मार्च महीने में तापमान 30 डिग्री तक नहीं छू पाएगा।

इस बार जैसे मौसम स्थिर रहा है वह फसलों के लिए लाभदायक है। अगर ऐसा ही मौसम रहा तो इस बार गेहूं की औसत भी पिछले साल की तुलना में अधिक रहेगी, लेकिन मौसम विभाग ने फिर आशंका जताई कि तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अगर ऐसा हो गया तो गेहूं की पक्की पकाई फसल खराब भी हो सकती। पिछले साल औसतन गेहूं का 45 मण प्रति एकड़ रहा था। जो इस बार बढ़कर 50 मण तक पहुंच सकता है।


गांव बड़ोपल के किसान रामस्वरूप, रामकुमार, सुरेश, दिलबाग सिंह ने बताया कि यह पहली बार है जब मार्च के महीने में गर्म कपड़े दिन में पहने पड़ रहे हैं। अगर ऐसा ही मौसम रहा तो इस बार गेहूं की फसल अच्छी होगी और दाना भी बड़ा होगा। 

गेहूं की अच्छी पैदावार की उम्मीद


फतेहाबाद के उप कृषि निदेशक डॉ. बलवंत सहारण का कहना है कि पिछले तीन सालों के मुकाबले इस बार अच्छी ठंड है। वहीं एक दिन बाद फिर मौसम बदलेगा, जिससे आने वाले 10 दिनों तक ठंड अधिक बढ़ जाएगी। वहीं किसान मौसम देखकर गेहूं की फसल में सिंचाई करे। 19 व 20 मार्च को मौसम में बदलाव होगा, इसलिए इस दिन किसान कतई गेहूं की फसल में सिंचाई न करे। पिछले साल की तुलना में इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !