सैफई परिवार की तर्ज पर बिखरा जिले के सबसे बड़ा राजनैतिक दिवाकर परिवार

0

सैफई परिवार की तर्ज पर बिखरा जिले के सबसे बड़ा राजनैतिक दिवाकर परिवार

चकरनगर/इटावा:सैफई परिवार की  तर्ज पर बिखरा जिले का सबसे बड़ा राजनैतिक दिवाकर परिवार अपने ही युवा सगे भतीजे को सपा पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने से खुश तो नही हुए बल्कि  सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन मल दिवाकर ने सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए ।तो वहीँ उनका सगा भतीजा डाँ भूपेंद्र दिवाकर महीनो से कन्नौज में डिम्पल यादव को जिताने के लिए डेरा जमाए हुए है।
गौरतलब हो कि जिले भर में दिवाकर समाज में सबसे बड़ा राजनैतिक परिवार माना जाता है ।जिले के चकरनगर क्षेत्र के गाँव मानपुरा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरनमल दिवाकर दस वर्ष तक लगातार आरक्षित शीट पर ब्लॉक के मालिक रहे ।उसके बाद इनके सगे भाई दिनेश दिवाकर(बनारसी)जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके साथ ही चकरनगर जैसी सदर पंचायत में एक बड़ी जीत हांसिल कर इनकी पत्नि कपूरी दिवाकर इससे पूर्व  ग्राम प्रधान भी रह चुकी है।वहीं पूरनमल दिवाकर का भतीजा और बनारसी के बेटा को तेज तर्रार  युवा होने के नाते डाँ भूपेंद्र सिंह दिवाकर को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एससी एसटी प्रकोष्ठ का अपनी पार्टी से प्रदेश महासचिव बना दिया ।और ये चम्बलघाटी का युवा इटावा से लेकर लखनऊ तक पौहड़ गया ।और पार्टी संगठन में ख़ासकर  दिवाकर समाज से पूरे प्रदेश भर में हजारों लोगों को जोड़ने का कार्य किया।और उक्त युवा की कार्यशैली देखकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गिने चुने लोगों की डायरी में शामिल कर लिया ।हलांकि डाँ भूपेंद्र दिवाकर को इटावा लोक सभा प्रत्यासी बनने की चर्चा जोरो पर रही फिर बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समझा बुझाकर भरथना बिधान सभा के लिए तैयार रहने की हरी झण्डी दे दी ।लेकिन अपनों को बढ़ता देख इनके सगे ताऊ जी ने मुख्य मंत्री योगी के समक्ष रामलीला मैदान में भाजपा ज्वाइन कर ली ।हलां ऐसा फैसला लेने से उक्त युवा नेता की पारिवारिक छवि पर असर तो पड़ा होगा लेकिन आज कल इस बात को लोग कम तब्बजो देते है ।जिस प्रकार सैफई परिवार में चाचा भतीजे में ठान ठनी है उसी प्रकार यहां दिवाकर परिवार में भी बिखराव होता दिख रहा है ।एक भतीजा महीनो से कन्नौज में डिम्पल यादव के पक्ष में वोटो के लिए गाँव गाँव गली गली भीख मांग रहा है ।तो वहीँ उनके परिवार के बड़े ताऊ ने भाजपा ज्वाइन करके अपने भतीजे की छवि बिगाड़ने की साजिश रची।अब एक भाई भाजपा में आहें भरने लगे तो वहीँ दुसरे दिनेश दिवाकर (बनारसी)समाजबादियों के साथ ताकत झोंक रहे है।और मानपुरा बूथ पर कई वर्षो से सपा का वस्ता लगाकर संघर्ष करते है।अब उनके सामने उनके भाई भाजपा के साथ होकर अपनों से ही जुझेगे ।समूचे क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोर पकड़ती जा रही है।उक्त बाबत को लेकर क्षेत्र के लोगों द्वारा तरह तरह की चर्चा व्यप्त है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !