इटावा व भिंड सीमा को जोड़ ने वाला चम्बल पुल हुआ क्षतिग्रस्त

मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाला एन एच 92 पर थानां बढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम उदी के समीप स्थित चम्बल पुल हुआ क्षतिग्रस्त। दक्षिण से तीसरे पिलर पर हुए होल के बाद मरम्मत का कार्य जारी । मरम्मत का कार्य कर रही पी एन सी कंपनी के सीनियर इंजिनीयर अशोक मिश्रा की देखरेख में चालू किया गया है। एन एच 92 के अवर अभियंता श्री जोशी ने बताया कि मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो दिन में पूरा कर दिया जावेगा ।बड़े वाहनों को परिवहन के लिए रोका गया है संभवतः सोमबार शाम को समस्त वाहनो का परिवहन चालू कर दिया जावेगा।
