कोई टाइटल नहीं

0

गुजरात में चक्रवात वायु का खतरा एक बार फिर से दस्‍तक दे रहा है तो उत्‍तर भारत के कई इलाकों में गर्मी से बुरा हाल है। मौसम विभाग ने रविवार शाम तक कुछ स्‍थानों पर बारिश के आसार जताए हैं।



गुजरात में चक्रवात वायु को लेकर खतरा अभी टला नहीं है

नई दिल्ली : चक्रवात वायु का खतरा अभी टला नहीं है। पिछले करीब 12 घंटों में इसकी गति धीमी पड़ने के बावजूद इसे 'अति गंभीर' श्रेणी में बताया गया है और इसके लिए अलर्ट भी जारी किए गए हैं। वहीं उत्‍तर भारत के कई इलाकों में गर्मी का कहर जारी है। हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत के कई इलाकों में रविवार को बारिश के अनुमान जताए हैं, जिससे लोगों को तपिश से राहत मिलने की उम्‍मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात वायु की दिशा शनिवार को गुजरात के तटीय क्षेत्रों से समुद्र में पश्चिम की ओर हो गई है और 17 जून को शाम तक यह सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्र में पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात वायु करीब छह किमी प्रति घंटे की गति से तटीय क्षेत्रों से समुद्र में पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। हालांकि इसकी स्थिति लगातार कमजोर हो रही है, पर खतरा टला नहीं है।

IMD: The very severe cyclonic storm #Vayulay centered at 18:30 hrs IST, about 355 km west-southwest of Porbandar, Gujarat, and is currently moving away from the coast. 


मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के समुद्री क्षेत्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण शनिवार को राज्‍य के तटीय इलाकों में द्वारका, भावनगर और पोरबंदर में कुछ बारिश हुई। वहीं, द्वारका, ओखा, कांडला, पोरबंदर और आसपास के इलाकों में तूफानी हवाओं का दौर जारी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 10 से 27 किमी प्रति घंटे की है। चक्रवात के कारण जानमाल के नुकसान की आशंका को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार की एजेंसियों ने एहतियाती उपाय किए हैं।

वहीं, देश के कई इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार शाम तक उत्‍तर भारत के राज्‍यों में आंधी व बारिश के आसार जताए हैं, जिससे लोगों को बेहाल कर देने वाली गर्मी से थोड़ी निजात मिलने की उम्‍मीद है। राजस्‍थान के कई इलाकों में शनिवार को भी हल्‍की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिली। यहां अधिकतम तापमान चुरु में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया, जो 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यूपी में सबसे अधिक तापमान इलाहाबाद में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में भी लोग गर्मी से लोग परेशान रहे। यहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, बिहार की राजधानी पटना में तापमान ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां बीते 10 सालों में सर्वाधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो ओडिशा में भी लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। राज्‍य में कम से कम आठ जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !