सम्पूर्ण भारत का 14 जून, 2019 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफ़ान वायू इस समय पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर में मौजूद है।
उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है।
चक्रवाती क्षेत्र के कारण एक पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा पंजाब, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में से लेकर दक्षिणी बांग्लादेश तक फैली हुई है।
एक चक्रवाती क्षेत्र बांग्लादेश के दक्षिणी भागों में भी विकसित है।
एक अप तटीय ट्रफ कर्नाटक से केरल के तटीय भागों तक बना हुआ है।
