मॉनसून के कारण केरल में भारी बारिश, इन जगहों में आज आ सकता है तूफान, IMD ने जारी किया अलर्ट

0

मौसम की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें 
फेसबुक पेज प्रकाशित करता है मौसमी गतिविधियां

मॉनसून के कारण केरल में भारी बारिश, इन जगहों में आज आ सकता है तूफान, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। मॉनसून ने 1 हफ्ते की देरी के बाद शनिवार को केरल तट पर दस्‍तक दी है,  जिसके बाद केरल के तटीय इलाकों में अच्छी मात्रा में बारिश दर्ज की गई है, मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की वजह से लक्षद्वीप और अरब सागर के पूर्वमध्य हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इसके चलते अगले 48 घंटों में लक्षद्वीप, त्रिपरा,नागालैंड इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है, यह हवाएं अगले 24 घंटे में तूफानी हवाओं का रूप ले सकती हैं इसलिए विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है और मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
यहां आ सकता है आंधी-तूफान
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 09 से 13 जून के बीच केरल, लक्षद्वीप, कनार्टक के तटवर्ती इलाके, कर्नाटक के दक्षिण में स्थित इलाके, कोंकण, गोवा, स्वराष्ट्र और कच्छ इलाकों में काफी तेज बारिश हो सकती है और इस दौरान बिजली कड़क सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।
केरल में लोगों ने राहत की सांस ली_
आपको बता दें कि कल से बारिश होने की वजह से केरल में लोगों ने राहत की सांस ली है और मौसम सुहाना हो गया है, क्योंकि इससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी की चुभन से लोगों को निजात मिली है। अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के कुछ और हिस्से , कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत को करना होगा इंतजार

14-15 तारीख तक मॉनसून महाराष्ट्र और फिर 20-22 जून तक ये देश के बाकी राज्यों मे पहुंचेगा, जबकि 1 जुलाई तक ये दिल्ली पहुंचेगा, हालांकि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिण उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी और लू से लोग परेशान रहेंगे, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तपिश बरकरार रहेगी। जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, भोपाल, अहमदाबाद समेत कई बड़े शहरों में लोगों को अभी गर्मी झेलनी पड़ेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !