जल्द_ ही_उत्तर_व_मध्य_भारत_मे_बरसेंगे_बदरा:-

0

जल्द_ ही_उत्तर_व_मध्य_भारत_मे_बरसेंगे_बदरा:-

【 ।। 10:46PM ।। 9 -जून - 2019 ।। रविवार ।। 】
*भारत मौसम विज्ञान केन्द्र*

पिछले लगभग एक महीने से गर्मी/लू की मार झेल रहे उत्तर व मध्य भारत वासियों के लिए मौसम की तरफ से अच्छी खबर है।
भारतीय उपमहाद्वीप को जल्द ही 2 सक्रिय प्रणालियां प्रभावित करने वाली है।

1】:- आज से दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो जाएगा। जो कि सक्रीय होते होते दूसरी या तीसरी श्रेणी का चक्रवाती तूफान बन सकता है। इस चक्रवाती तूफान का नाम वायु रखा जाएगा।

यह प्रणाली लक्ष्यद्वीप के पास से सक्रीय होते हुए गुजरात के पश्चिमी तट के पास जाकर कमजोर हो सकती है। इसके किसी भी तट से टकराने की संभावना कम है। लेकिन कुछ उम्मीद है कि यह प्रणाली गुजरात के तट से टकराकर राजस्थान होते हुए उत्तर भारत मे दाखिल हो सकती है।
15 या 16 जून तक यह प्रणाली निष्प्रभावी हो जाएगी। साथ ही कुछ दिन के लिए मॉनसून को सुस्त कर जाएगी। लेकिन 17 जून से मॉनसून फिर से सक्रीय होगा।
यह प्रणाली जैसे जैसे उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगी, वैसे वैसे पश्चिमी घाट पर बारिश बढ़ेगी।
जब तक अरब सागर में यह प्रणाली है तब तक बंगाल की खाड़ी की मॉनसून  शाखा कमजोर ही रहेगी। 17 जून के बाद बंगाल की खाड़ी पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएगी।
___________________________________________________

11 जून को अरब सागर में बनने वाली प्रणाली मध्य-पूर्वी अरब सागर में महाराष्ट्र के तट के पश्चिम की तरफ बनी होगी।
जिससे दक्षिणी व तटीय गुजरात, पश्चिमी मध्यप्रदेश, विदर्भ में हल्की बारिश शुरू होगी। तटीय महाराष्ट्र, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम व कही-कही भारी बारिश होगी।
शेष गुजरात व मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और दक्षिणी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
__________________________________________________

12 जून को यह प्रणाली आगे बढ़कर दक्षिण गुजरात के तट के थोड़ा पास आ जाएगी। इस प्रणाली के कारण बने घने बादल महाराष्ट्र, गुजरात पर छाए रहेंगे।
इस दिन तटीय व उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात, पश्चिमी मध्यप्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
मराठवाड़ा और शेष गुजरात मे हल्की बारिश की संभावना है।
विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश और ओडिशा में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी/हल्की बारिश हो सकती है।

तटीय कर्नाटक, गोवा, केरल में मध्यम से भारी बारिश होगी।
__________________________________________________

13 जून को प्रणाली गुजरात (जूनागढ़, पोरबंदर और द्वारका) के तट के बेहद करीब आ सकती है।
इस प्रणाली के कारण गुजरात के तटीय इलाकों, तटीय महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बौछारे भी गिर सकती है।

शेष गुजरात, मध्य व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी/हल्की बारिश हो सकती है।

केरल, तटीय कर्नाटक, गोवा में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
__________________________________________________

14 जून को प्रणाली पश्चिमी गुजरात के तट के पास से आगे निकल सकती है।
इस दिन तटीय व पश्चिमी गुजरात, तटीय व उत्तर मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

शेष गुजरात, पश्चिमी मध्यप्रदेश, बुंदेलखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा में बूंदाबांदी/हल्की बारिश हो सकती है।
गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।
_________________________________________________

15 जून को अरब सागर में बनी प्रणाली अब धीरे धीरे निष्प्रभावी होना शुरू हो जाएगी। इसकी शशक्ता इस दिन थोड़ी कमजोर हो सकती है। और यह प्रणाली गुजरात के तट से दूर होती जाएगी।

इसदिन तटीय व दक्षिणी गुजरात, तटीय महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शेष गुजरात, विदर्भ, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में मेघ गर्जना के साथ बूंदाबांदी/हल्की बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़, ओड़िशा और तेलंगाना में लगभग सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कई जगहो पर भारी बारिश हो सकती है। क्योकि अरब सागर में बनी प्रणाली अब कमजोर होनी शूरु हो जाएगी। जिसके कारण बंगाल की खाड़ी सक्रिय होगी। साथ ही उत्तर-पूर्वी भारत मे मॉनसून का आगमन हो सकता है।
_________________________________________________

16 जून को अरब सागर में बनी प्रणाली समुद्र में आगे चली जाएगी।
इस दिन गुजरात के तटीय इलाकों, तटीय व उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओड़िशा, तेलंगाना और उत्तरी आंध्रप्रदेश में अनेको जगहो पर मध्यम दर्जे की बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी भी सम्भव है।

पूर्वी मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
__________________________________________________

17 जून से मध्यभारत में तेज बारिश की आशंका है। साथ ही मॉनसून भी काफी हिस्सो को कवर कर लेगा।

उत्तर भारत की मौसम की जानकरी के लिए नीचे वाली अपडेट पढ़े।
__________________________________________________
__________________________________________________

2】:- कल से एक सक्रीय लेकिन छोटा प०वि० उत्तर भारत को प्रभावित करने वाला है। जिसका असर 13 जून तक रहेगा। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
__________________________________________________

11 जून को पश्चिमी विक्षोभ जम्मु कश्मीर व साथ लगते पाकिस्तान पर मौजूद होगा। और परिसंचरण क्षेत्र उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ होगा।
इस दिन जम्मु कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश व कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सो में हल्की बारिश होगी।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट जगहो पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
__________________________________________________

12 जून को प०वि० जम्मू कश्मीर पर आ जाएगा। और परिसंचरण क्षेत्र उत्तरी राजस्थान व पंजाब पर आ जाएगा।
इस दिन जम्मू कश्मीर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर बादल फटने की गतिविधियां भी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सो में हल्की से मध्यम बारिश होगी। निचले इलाकों मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होगी।

पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान ( श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर) में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज़ बौछारे भी दर्ज की जा सकती है।
शेष उत्तरी व मध्य राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
उत्तरी व पूर्वी बिहार और उत्तरी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
लेकिन पश्चिमी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तेज़ गर्मी जारी रहेगी।
__________________________________________________

13 जून को प०वि० जम्मू कश्मीर से आगे निकलकर तिब्बत की तरफ चला जाएगा। और परिसंचरण क्षेत्र हरियाणा के ऊपर बना हुआ होगा।
अरब सागर में बनी प्रणाली और परिसंचरण क्षेत्र के बीच एक ट्रफ के बनेगी। जिसके कारण उत्तर भारत से प०वि० की नमी कम हो जाएगी। और नमी ट्रफ के पास चली जाएगी।

इस दिन जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में सिर्फ कुछ-एक जगहो पर मेघगर्जना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार, झारखंड में मौसम साफ रहेगा।
__________________________________________________

14 जून को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी/हल्की बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट जगहो पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
इस दिन उत्तर भारत मे मौसम गर्म व उमस भरा रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी साफ मौसम रहेगा। तेज़ गर्मी जारी रहेगी।

लेकिन झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है।
__________________________________________________

15 और 16 जून को उत्तर भारत मे कोई खास गतिविधियां नही होंगी। लेकिन कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
__________________________________________________

16 जून की रात से एक नया बेहद सक्रिय प०वि० उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। जिसके कारण उत्तर भारत मे मौसम फिर से बदलेगा।
और इस बार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 जून के बाद अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
उत्तर भारत मे अगले हफ्ते आने वाले प०वि० की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।
___________________________________________________
___________________________________________________

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !