#3_जुलाई_का_मौसम_पूर्वानुमान:-
पिछले 24 घण्टो का मॉनसून व प्री मॉनसून का प्रदर्शन:-
01 मुंबई / सांताक्रूज़: - 405.0 मिमी
02 दहानू: - 387.0 मिमी
03 महाबलेश्वर: - 251.0 मिमी
04 सूरत: - 192.0 मिमी
05 उत्तर लखीमपुर: - 106.0 मिमी
06 नागपुर: - 104.0 मिमी
07 जबलपुर: - 101.2 मिमी
08 भुवनेश्वर: - 82.2 मिमी
09 संबलपुर: - 77.0 मिमी
10 चंदबली: - 74.3 मिमी
11 होनावर: - 71.6 मिमी
12 ब्रम्हपुरी: - 71.0 मिमी
13 पुरी: - 64.9 मिमी
14 बिलासपुर: - 55.0 मिमी
15 डिब्रूगढ़: - 54.0 मिमी
16 वर्धा: - 54.0 मिमी
17 मंगलौर: - 48.0 मिमी
18 बेलगाम: - 47.0 मिमी
19 सतना: - 47.0 मिमी
20 जमशेदपुर: - 46.0 मिमी
21 झारसुगुड़ा: - 44.0 मिमी
22 बड़ौदा: - 43.0 मिमी
23 चंद्रपुर: - 43.0 मिमी
24 नासिक: - 43.0 मिमी
25 पारादीप: - 40.2 मिमी
26 गुना: - 40.0 मि.मी.
27 रत्नागिरी: - 40.0 मिमी
28 कैनिंग: - 39.0 मिमी
29 रायपुर: - 39.0 मिमी
30 सुंदरनगर: - 38.2 मिमी
31 हरनाई: - 34.0 मिमी
32 पेंड्रा: - 33.8 मिमी
33 रांची: - 33.0 मिमी
34 कलकत्ता / दम दम: - 31.0 मिमी
35 झांसी: - 31.0 मिमी
36 कोल्हापुर: - 30.1 मिमी
37 भावनगर: - 30.0 मि.मी.
38 छिंदवाड़ा: - 28.0 मिमी
39 खजुराहो: - 28.0 मिमी
40 मुक्तेश्वर: - 27.0 मिमी
41 केओंगझरगढ़: - 26.8 मिमी
42 पूना: - 26.2 मिमी
43 अजमेर: - 25.0 मिमी
44 कुरनूल: - 25.0 मिमी
45 भोपाल: - 24.0 मिमी
46 ग्वालियर: - 23.0 मिमी
47 होशंगाबाद: - 22.0 मिमी
48 जोरहाट: - 21.0 मिमी
49 दार्जिलिंग: - 20.0 मिमी
50 उदयपुर: - 20.0 मिमी
51 वाराणसी: - 19.0 मिमी
52 लखनऊ: - 18.2 मिमी
53 इंदौर: - 17.0 मिमी
54 विजयवाड़ा: - 17.0 मिमी
55 बांकुरा: - 16.5 मिमी
56 गया: - 15.6 मिमी
57 बालासोर: - 15.0 मिमी
58 देहरादून: - 15.0 मिमी
59 गंगटोक: - 14.8 मिमी
60 भागलपुर: - 14.0 मिमी
61 कलकत्ता / अलीपुर: - 14.0 मिमी
62 गोवा / पंजिम: - 13.3 मिमी
63 डायमंड हार्बर: - 13.0 मिमी
64 कोटा: - 13.0 मिमी
65 ओंगोल: - 12.0 मिमी
66 अकोला: - 12.0 मिमी
67 दीघा: - 11.0 मिमी
68 तुनि: - 11.0 मिमी
69 पटना: - 10.6 मिमी
70 मछलीपट्टनम: - 10.0 मिमी
71 शोलापुर: - 9.4 मिमी
72 टिहरी: - 9.4 मिमी
73 मोरमुगाओ: - 9.2 मिमी
74 गडग: - 9.0 मिमी
75 डालटनगंज: - 8.0 मिमी
76 वाराणसी: - 7.6 मिमी
77 अंबिकापुर: - 7.0 मिमी
78 कलिंगपट्टम: - 7.0 मिमी
79 कोझिकोड: - 7.0 मिमी
80 बापटला: - 6.0 मि.मी.
81 निजामाबाद: - 6.0 मिमी
82 तेजपुर: - 6.0 मिमी
83 औरंगाबाद: - 5.4 मिमी
84 फुर्सतगंज: - 5.0 मिमी
85 पासीघाट: - 5.0 मिमी
86 अंबाला: - 4.0 मिमी
87 विशाखापट्टनम: - 4.0 मिमी
88 रामगुंडम: - 4.0 मिमी
89 जगदलपुर: - 3.2 मिमी
90 अमरावती: - 3.0 मिमी
91 चूरू: - 3.0 मिमी
92 गुलबर्गा: - 3.0 मिमी
93 जम्मू: - 3.0 मिमी
94 कैलाशहर: - 3.0 मिमी
95 काकीनाडा: - 3.0 मिमी
96 राजकोट: - 3.0 मिमी
97 सिलचर: - 3.0 मिमी
98 गोवाहाटी: - 2.8 मिमी
99 पोर्ट ब्लेयर: - 2.4 मिमी
100 सागर: - 2.2 मिमी
101 कोचीन: - 2.0 मिमी
102 हैदराबाद: - 2.0 मिमी
103 अगरतला: - 2.0 मिमी
104 शांति निकेतन: - 2.0 मिमी
105 मिनिकॉय: - 1.6 मिमी
106 कैनूर: - 1.2 मिमी
107 इम्फाल: - 1.0 मिमी
108 विशाखापत्तनम: - 0.8 मिमी
109 नरसापुर: - 0.7 मिमी
110 पटियाला: - 0.6 मिमी
111 अनंतपुर: - 0.5 मिमी
112 केवली: - 0.4 मिमी
113 बरेली: - 0.4 मिमी
114 तिरुपति: - 0.3 मिमी
115 शिलांग: - 0.3 मि.मी.
116 लुधियाना: - 0.2 मिमी
117 गोपालपुर: - 0.1 मिमी
118 नेल्लोर: - 0.1 मिमी
119 बूंदी: - 60 मिमी
120 भीलवाड़ा: - 30 मिमी
121 कोटपूतली: - 30 मिमी
122 दौसा: - 30 मिमी
123 सवाई माधोपुर: - 20 मिमी
124 बांसवाड़ा: - 20 मिमी
125 टोंक: - 10 मिमी
126 ऐलनाबाद: - 10 मिमी
127 हलवारा: - 10 मिमी
128 अल्मोह: - 10 मिमी
बारिश के आंकड़ों को देखकर समझा जा सकता है कि कल देश की अधिकतर इलाकों में बारिश हुई।
कल रात को उत्तर पश्चिमी भारत के दक्षिणी पंजाब, उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी हरियाणा में तेज तूफान के कारण बिजली के खंभे व पेड़ गिर गए। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।
आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली को छोड़कर देश के विभिन्न इलाकों में मेघ गर्जना के साथ बारिश हो रही है।
पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओड़िशा, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बुंदेलखंड में आज अनेकों जगहों पर हल्की से मध्यम व कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जा रही है।
महाराष्ट्र में पिछले 5 दिनों से भारी बारिश जारी है। जिससे महाराष्ट्र के तटीय इलाकों जैसे मुंबई, रत्नागिरी, अलीबाग आदि में पिछले 45 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। इतने सालों में अभी तक इतनी तेज बारिश और इतने कम समय मे भारी बारिश कभी नहीं हुई। यह सिलसिला अगले 2 से 3 दिन तक जारी रहेगा।
याद रहे मुंबई 2005 वाली बाढ़ सिर्फ 1 दिन में होने वाली बारिश के कारण आई थी और साल 2019 की यह बारिश पिछले 1 हफ्ते से चल रही है।
जम्मू कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत की तरफ चला जाएगा और परिसंचरण क्षेत्र जो कि पंजाब व राजस्थान के पास बना हुआ है निष्प्रभावी हो जाएगा। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में जो बारिश का सिलसिला पिछले तीन-चार दिनों से चल रहा था वह अब रुक जाएगा।
लेकिन उत्तर भारत के गंगा एवं यमुना के मैदानी इलाकों में बारिश बढ़ने लगेगी।
वहीं कम दबाव के क्षेत्र की बात की जाए तो वह आगे बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश व आसपास के इलाकों पर पहुंच जाएगा। बंगाल की खाड़ी की नम हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंचने लगेगी।
कल जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहेगी। दोनों पहाड़ी राज्यों के तलहटी वाले इलाको में कुछ जगहों पर मेघ गर्जना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
उत्तराखंड के लगभग सभी इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।
पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में लगभग मौसम शुष्क रहेगा। दोपहर बाद कुछ जगहों पर मेघगर्जना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
लेकिन पूर्वी हरियाणा और दिल्ली में मेघ गर्जना के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में बारिश घटेगी। लेकिन फिर भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेकों जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, अवध क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।
राजस्थान में भी कल बारिश में कमी आएगी।
उत्तर, उत्तर-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कल दोपहर बाद कुछ जगहों पर मेघ गर्जना के साथ आंधी बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है।
दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान अनेकों जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश में कुछेक जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।
पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क व साफ रहेगा। दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। छिटपुट जगहों पर बूंदाबांदी से इंकार नहीं किया जा सकता।
गुजरात के कल पूर्वी इलाकों में बारिश बढ़ेगी। क्योंकि कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश के पास के इलाकों पर मौजूद होगा।
जिसकी नम हवाएं गुजरात के पूर्वी इलाकों तक पहुँचेगी। जिसके कारण कल पूर्वी गुजरात में अनेकों जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश व कुछ जगहों पर भारी बारिश देखने को मिलेगी।
तटीय गुजरात में हल्की बारिश होगी। लेकिन शेष गुजरात में इक्का-दुक्का जगहों पर मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
संपूर्ण मध्यप्रदेश में लगभग सभी जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होगी। विदर्भ से लगते इलाकों एवं केंद्रीय मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण बारिश भी देखी जा सकती है।
तटीय महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।
मराठवाड़ा और उत्तरमध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
लेकिन उत्तर-पूर्वी महाराष्ट्र व विदर्भ में मध्यम से भारी बारिश के साथ कई जगहों पर भीषण बारिश दर्ज जा सकती है।
दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी मध्यम से भारी बारिश तो कुछ जगहों पर भीषण बारिश होगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
उड़ीसा के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। लेकिन पश्चिमी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
बिहार और झारखंड में अनेकों जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। लेकिन कुछेक जगहों पर भारी बारिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
पश्चिम बंगाल में भी अनेकों जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश। कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जाएगी।
गोवा, तटीय कर्नाटक व केरल में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
शेष कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश एवं आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु में मेघ गर्जना के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
#नोट:- एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 4 जुलाई से उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। जिसके कारण फिर से उत्तर भारत में बारिश बढ़ेगी।
