कोई टाइटल नहीं

0

जांनिए बीहड में सवा दो अरब कहां खर्च करेंगे डा० राम शंकर कठेरिया

DESHRAJ SINGH YADAV

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसचित जाति जनजाति व सांसद डाक्टर राम शंकर कठेरिया ने बीहड़ क्षेत्र चकरनगर के ग्राम सिन्डौस में स्डेडियम भूमि पूजन के दौरान मंच से पचनद नहर परियोजना का कार्य शुरू कराने की घोषणा की। इस दौरान श्री कठेरिया ने कहा कि उक्त परियोजना के लिये 80 लाख रुपया आईआईटी रुडकी को सर्वे के लिये स्वीकृत कर दिया गया है। उक्त आईआईटी कंपनी के इंजीनियर क्षेत्र में लगातार छह माह तक सर्वे करेंगे। इसके उपरांत उक्त परियोजना का काम शुरू कर दिया जायेगा। उक्त परियोजना के लिये 25 सौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे क्षेत्र में आधा दर्जन नहरें निकाली जायेंगी और उक्त कार्य करीब तीन वर्ष में पूरा कर दिया जायेगा। उन्होने उक्त मंच से बादा किया कि वह जो कहते है, वही करते भी है। अगले लोकसभा चुनाव तक पारपट्टी क्षेत्र में किसान नहर के पानी से खेती सींच सकेंगे। जिससे बीहड़ क्षेत्र के किसान को कम लागत में दो गुना मुनाफा होना शुरू हो जायेगा। उन्होने आगे बताया कि उक्त परियोजना से वाटर रीचार्ज होकर वाटर लेविल ऊपर आ जायेगा। जिससे आगे आने बाली पीड़ी को भी पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा और क्षेत्र में सूखी पड़ी क्वारी जैसी नदी में कभी भी पानी की समस्या नहीं होगी। वहीं किसानों के साथ-साथ वन विभाग में पानी के आभाव में सूख रहे पेड़ पौधों को अमृत समान जल मिलने लगेगा और वन विभाग से लेकर ग्रामीणांचल के पशु-पक्षियों को भी कभी प्यास से मरना नहीं पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !