जर्जर भवन में संचालित है आंगनबाड़ी केन्द्र, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

0

जर्जर भवन में संचालित है आंगनबाड़ी केन्द्र, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

चकरनगर . जर्जर भवन में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि केन्द्र पर छोटे-छोटे बच्चे आते हैं जिनको संभालना मुश्किल हो रहा है। बताया गया है कि आंगनबाड़़ी केन्द्र की दीवारों में दरारे पड गई है और बरसात के दौरान छत टपकने लगती है जिसकी वजह से बच्चों भींगना पडता है । विभाग को इसकी जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दी गई है, लेकिन कमरों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

आंगनबाड़ी केन्द्र गढीमंगद की हालत खस्ताहाल है। फर्स टूटी, चुकी है और भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त ही होने की कगार पर है। यहां छोटे-छोटेे बच्चे पढऩे के लिए पहुंचते हैं। कार्यकर्ता ने बताया कि पर्स उखड़ी दीवालें फट चुकी है और आने जाने के लिए रास्ता नहीं है होने के कारण छोटे बच्चों को संभालना मुश्किल हो रहा है। भवन क्षतिग्रस्त होने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पास में लगा
हैण्डपम्प भी खराब पडा है जिससे बच्चों को पीने का पानी दूर से लाना पडता है जिसमें कार्यकर्ताओं को परेशानी झेलनी पडती है।

जिले इटावा के चकरनगर तहसील अन्तर्गत ग्राम गढीमंगद आता है आंगनबाड़ी केंद्र का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। बताया गया है कि शासकीय प्राथमिक स्कूल के बगल वाले कमरे में आंगनवाडी केन्द्र संचालित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि या तो आंगनबाड़ी केन्द्र यहां से हटा दिया जाए या फिर भवन की मरम्मत करा दी जाए, जिससे बच्चों को समस्या न हो।
----------------

आंगनबाड़ी केंद्र में लगभग दो दर्जन बच्चे आते हैं। 17 बच्चे रजिस्टर्ड हैं जबकि वैसे भी कुछ बच्चे पोषण आहार और मध्यान्ह भोजन लेने आ जाते हैं। आंगनबाड़ी भवन क्षतिग्रस्त हैं, जिसकी जानकारी पंचायत एवं महिला बाल विकास विभाग दी गई है। लेकिन मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !