गोवंशों से परेशान किसान आत्महत्या के लिए मजबूर

इटावा के चकरनगर बीहड़ी क्षेत्र में अब गोवंश किसानों को ही खाने लगे हैं, ऐसा हम नहीं बल्कि खुद किसान कहने लगे हैं। पीड़ित किसान गोवंश से बुरी तरह परेशान है। गोपालपुरा निवासी महेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए बताया कि गौशालाओं में पैसा खाए जा रहे हैं, जबकि गोवंश एक भी बंद नहीं किए जा रहे हैं। इन गोवंशों से किसान 24 घंटे की पहरेदारी करने के बाद भी बेहद परेशान हैं,फिर भी भुखमरी की कगार पर है और यदि ऐसा ही बना रहा तो किसान जल्द ही आत्महत्या करना शुरू कर देगा।
