बिना बैंड बाजा, बारात और दावत के 17 मिनट में रचाई शादी
इटावा जिले के पिपरौली गढिया में सादगी की मिसाल पेश करते हुए शादी करने का मामला सामने आया है. बिना बैंड बाजा, शहनाई, दान दहेज, दावत और फेरों के मात्र 17 मिनट में शादी कर मिसाल पेश की है. इस शादी की क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं.
इटावा जिले के चकरनगर पारपट्टी परिक्षेत्र के ग्राम पिपरौली गढिया में सादगी की मिसाल पेश करते हुए शादी करने का मामला सामने आया है. बिना बैंड बाजा, शहनाई, दान दहेज, दावत और फेरों के मात्र 17 मिनट में शादी कर मिसाल पेश की है. इस शादी की क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं. इटावा जिले में रविवार को दो अनोखी शादी हुई जिसमें दुल्हन और दूल्हे ने न कोई साज सिंगार किया था, न वधू पक्ष के घर पर कोई सजावट थी ना कोई मेहमान नवाजी थी.
इस शादी में बिना पंडित बिना फेरों ओर मंत्रोचार के समाज के प्रबुद्ध जनों के मौजूदगी में संत रामपाल के सत्संग से जुड़े हुए लोगों की उपस्थिति में शादी आयोजित हुई. इस शादी करने वाले जोड़े के परिजनों ने संत रामपाल सत्संग से जुड़े हुए है. वर-वधू के माता-पिता ने संत रामपाल जी महाराज से दीक्षा ले रखी है.
जिला बाँदा ग्राम पेहलानी निवासी पप्पू सेन की पुत्री स्नेहा और पिपरौली गढिया निवासी उत्तम दास के पुत्र आलोक दास एवं की रविवार को सभी परंपराओं से दूर बिना मेहमान नवाजी दावत बिना दहेज के सामान, बिना खान-पान के यह रस्म गुरु वचन असुरनिकंदन रमैणी के साथ ही संपन्न हो गई.
