इटावा: सिन्डौस दंगल की तिथि में परिवर्तन किया गया
चकरनगर चम्बल घाटी परिक्षेत्र चकरनगर के अन्तर्गत ग्राम सिण्डौस में सदियों से आयोजित हो रहे अन्तर्राज्जीय विशाल दंगल में आज पहलवानों ने अपने-अपने दाँवपेंच दिखाकर मल्ल-बिधा में रूचि रखने वाले दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।विशाल दंगल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद रामशंकर कठेरिया द्वारा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया गया। इस मौके पर मुख्य आयोजकर्ताओं ने अगले वर्ष होने वाले दंगल की तिथि में परिवर्तन करते हुए इसे फरवरी माह की 15 तारीख को आयोजित करने की घोषणा की। उक्त दंगल में कई राज्यों एवं जनपदों के पहलवानों ने जमकर दांवपेंच दिखाये। दंगल में गौरव पहलवान भिंड एवं रामेश्वर पहलवान हाथरस के मध्य हुयी झण्डा कुश्ती बराबरी पर छूटी। परिक्षेत्र के ग्राम सिन्डौस के सदियों से आयोजित हो रहे अन्तर्राज्जीय विशाल दंगल में आज पहलवानों ने अपने-अपने दाँवपेंच दिखाकर मल्ल-बिधा में रूचि रखने वाले दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।निर्धारित समय से शुरू हुए दंगल में सोनू पहलवान मथुरा एवं बंटी पहलवान शमशाबाद, वीरभान पहलवान फतेहाबाद एवं शिवा पहलवान भरतपुर( राजस्थान),यशपाल सैफई एवं बबलू पहलवान भिंड ,होशियार पहलवान एवं सूरज पहलवान, के मध्य हुईं कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।तो वहीं बड़ी कुश्तियों के क्रम में विष्णु पहलवान आगरा को पछाड़कर भारत पहलवान मुरैना ने तथा राजेश पहलवान सैमरा ने बंटी पहलवान शमशाबाद को पछाड़ कर,हरेंद्र पहलवान झांसी को पछाड़कर भूरा पहलवान सेमरा आगरा ने पांच हजार रुपए की कुश्तियाँ अपने-अपने नाम की।इसी श्रंखला में गौरव पहलवान एवं रामू पहलवान तथा पंकज पहलवान मुरैना एवं गोलू पहलवान मेहगांव की कुश्तियाँ भी बराबरी पर छूटी। अंतिम समय में होशियार पहलवान फिरोजाबाद ने संतोष पहलवान दतिया को पटखनी देकर कुश्ती अपने नाम की तथा सुरेश पहलवान ने सुनील पहलवान को पछाड़ा,तो चित्रा पहलवान राजस्थान एवं विक्रम पहलवान फिरोजाबाद की कुश्ती बराबर पर छूटी। गौरव पहलवान भिंड एवं रामेश्वर पहलवान हाथरस के मध्य हुयी झंण्डा कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया,वरिष्ठ भाजपा नेता विमल भदौरिया,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शेखर चौहान,रविन्द्र सिंह तोमर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिव किशोर यादव ,सज्जन सिंह राजावत,राजा योगेंद्र सिंह चौहान,बिहारी चौहान, राव होमसिंह, सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

