राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के दिवसों का आयोजन एवं वजट

0


ने.यु.के.सं बुनियादी कार्यक्रम 2019-20

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के दिवसों का आयोजन
उद्देश्य
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के दिवस विशेष के उद्देश्य, विषय तथा महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना।
प्रत्येक जिला ने.यु.के. निम्नलिखित सूची से कम से कम 25 महत्वपूर्ण दिवसों का आयोजन करेगा। 10 दिन अनिवार्य होंगे जबकि 15 दिन ऐच्छिक होंगे।
क्र.सं.दिवस का नाम प्रकार
अनिवार्य
1.विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल)
2.डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती (14 अप्रैल)
3.पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल)
4.विनायक दमोदर सावरकर जन्म दिवस (28 मई)
5.विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून)
6.अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून)
7.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन्म दिवस (6 जुलाई)
8.विश्व युवा कौशल दिवस (15 जुलाई)
9.स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
10.सद्भावना दिवस (20 अगस्त)
11.राष्ट्रीय क्रीडा दिवस (29 अगस्त)
12.हिन्दी दिवस (14 सितम्बर)
13.विकास दिवस (17 सितम्बर)
14.पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म दिवस (25 सितम्बर)
15.वृद्ध व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस (1 अक्टूबर)
16.गांधी जयंती (विश्व अहिंसा एवं स्वच्छता दिवस) (2 अक्टूबर)
17.सतर्कता दिवस (26 अक्टूबर)
18.राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस (31 अक्टूबर)
19.नेहरु युवा केन्द्र संगठन स्थापना दिवस (14 नवम्बर)
20.कौमी एकता दिवस (19 नवम्बर)
21.राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) एवं सप्ताह (13 से 19 जनवरी)
22.नेताजी का जन्म दिवस (23 जनवरी)
23.संविधान दिवस - 26 जनवरी
24.महात्मा गांधी बलिदान दिवस (30 जनवरी)
25.शहीदी दिवस (23 मार्च)

अवधि : एक दिन प्रत्येक
प्रतिभागी प्रति कार्यक्रम : न्यूनतम 100 (प्रत्येक गतिविधि में युवा, भिन्न स्तरों पर राजनीतिक नेताओं, विकास विभागों के प्रमुखों तथा समाज के गणमान्य नागरिकों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए)
बजट
क्र. सं.कार्यक्रम का नामस्तरबजट (रू. में)
1राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के दिवसों का आयोजनब्लॉक,जिला स्तर55,000
2राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताहब्लॉक,जिला स्तर25,000
कुल  80,000
कार्यक्रम एवं गतिविधियाॅ
12 जनवरी (राष्ट्रीय युवा दिवस)
राष्ट्रीय युवा दिवस के संबंध में दिनांक 18.04.2016 को प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि समस्त युवाओं को युवा के महत्व को उजागर करने की गतिविधियों से संबंधित राष्ट्रीय कारणों और इसके साथ-साथ आत्म सम्मान की भावना को एकत्रित किया जाये और विशाल राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में शामिल किया जाये जिससे कि वे इस यादगार समय का अभिन्न हिस्सा बन सके इस उद्देश्य के लिए एक छोटी सी टीम का गठन किया गया है। इसलिए, केन्द्रित गतिविधि का समाज के सभी वर्गों के युवाओं की सहभागिता का आयोजन किया जाये और जोकि इसमें भविष्य में प्रत्येक स्तर पर होने वाली गतिविधि में भाग ले सकें और अपना योगदान दे सकें और इस संदेश का प्रचार-प्रसार कर सकें। इस दिन पर आयोजित कार्यक्रमों को समस्त मीडिया और प्रेस के माध्यम से दिखाया जाना चाहिए।
  • रक्तदान शिविर के आयोजन की सुविधा एवं सहभागिता
  • स्वामी विवेकानन्द जी की शिक्षाओं और दर्शन पर चर्चा/सम्भाषण
  • राष्ट्रीयता को प्रोत्साहन, एकता, समग्र विकास और व्यक्तित्व निर्माण के संदर्भ में युवाओं की भूमिका पर वाद विवाद
  • स्वामी विवेकानन्द जी की शिक्षाओं और दर्शन पर युवाओं के बीच भाषण प्रतियोगिता
  • युवा समाज के लिए क्या कर सकते हैं और समाज से उनकी क्या अपेक्षा है विषय पर बैठक/सम्मेलन (भूमिका एवं उत्तरदायित्व)
  • राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका
13 जनवरी (सांस्कृतिक दिवस)
  • राष्ट्रीय और समाज से संबंधित विषय पर युवाओं पर समूह गान
  • हमारे स्वतंत्रता सैेनानियों द्वारा किये गए बलिदान विषय पर युवाओं की सहभागिता से स्थानीय लोकगीत, कटपुतली शो, नुक्कड़ नाटक, ड्रामा आदि का आयोजन।
  • गांव की विभिन्न कलाओं और हस्तकला आदि पर कार्यक्रम
14 जनवरी (प्रतिभागिता दिवस)
  • युवाओं के बीच ”युवा और पंचायती राज“ ”स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं की भूमिका“ ”राष्ट्र विकास में युवाओं की भूमिका“ ”सुखा और बाढ़ में युवाओं की भूमिका“ ”भविष्य के उत्तराधिकारी के रूप में युवा“ ”सामाजिक बुराईयों, दहेज, बाल मजदूरी, महिलाओं पर अत्याचार, नशे के दुष्परिणाम, एड़स जुआ और छूआछूत को दूर करने, में युवाओं की भूमिका“ ”राष्ट्रीय एकता के लिए युवा“ साम्प्रदायिक एकता के लिए युवा जैसे विषयों पर निबंध/चित्रकला प्रतियोगिता।
  • महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानन्द, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित जवाहर लाल नेहरू और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों पर राष्ट्रीय महतव के मुद्दों पर युवाओं द्वारा एकांकी नाटक, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन
15 जनवरी (सामाजिक सेवा दिवस)
  • युवा मण्डल सदस्यों/स्वयंसेवकों की सहभागिता से गांवों से संबंधित विशेष कार्यक्रम जैसे पर्यावरण संरक्षण और सुझाव सम्पूर्ण साक्षरता अभियान को प्रोत्साहन, प्राथमिक शिक्षा को छोड़ने पर जांच, प्राथमिक शिक्षा छोड़कर जाने वालों का नामांकन, बाल मजदूरी पर चेक महिलाओं पर अत्याचार, बालिका शिशु की देखभाल आदि पर जांच।
  • सफाई अभियान जैसे गांवों के साझा क्षेत्र की सफाई: “गांवों में सफाई रखने के लिए अभियान”
  • गांवों में जंगली घास उन्मूलन पर कार्यशिविर जैसे (गाजर घास, लान्टाना, जल कुम्भी) आदि
  • युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर
  • सड़कों की मरम्मत, गड्डों का भराव, तलाबों से गाद निकालना आदि कार्य परियोजना में युवाओं की सहभागिता
16 जनवरी (शारीरिक फिटनेस दिवस)
  • खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • साहसिक प्रोत्साहन से संबधित कार्यक्रम
  • परम्परागत और ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहन
17 जनवरी (शान्ति दिवस के लिए युवा)
  • सद्भावना यात्रा और रैली
  • देश में शान्ति को बढ़ावा देने के लिए प्रभात फेरी, वाद-विवाद, भाषण एवं सम्मेलन
  • इस दिवस पर नाटक और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन
  • धर्म निरपेक्षता, शान्ति और राष्ट्रीय एकता के सन्देश का प्रचार करने के लिए युवाओं द्वारा मानव कड़ी का गठन
18 जनवरी (कौशल विकास दिवस)
  • व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से युवाओं द्वारा तैयार किये गये सामान की प्रदर्शनी
  • प्रदर्शन के प्रावधान के साथ उत्पादों की प्रदर्शनी एवं फोटो प्रदर्शनी
  • युवाओं को वेतन एवं स्वरोजगार के लिए कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उपलब्ध योजनाअें एवं अवसरों के बार में जागरूक करना
19 जनवरी (जागरूकता दिवस)
  • युवाओं से सम्बन्धित विषयों विशेषकर नशे से बचाव, एच आई वी एड्स, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक बुराईयों का उन्मूलन आदि सामाजिक विकास के उद्देश्यों से संबंधित विषयों पर क्षेत्र प्रचार इकाईयों की सलाह से फिल्म शो।
  • स्रकार द्वारा आधुनिक कृषि अभ्यास, कौशल विकास, आर टी आई, मनरेगा सरकार के अन्य कार्यक्रम आदि पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम की सूचना का प्रचार करना।
  • राज्य/जिले के किसी विशेष व्यक्ति द्वारा युवाओं को सम्बोधन
  • युवा दिवस का समापन, एवं पुरस्कार वितरण आदि

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !