दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कोरोना से लड़ने के लिए सभी एक दूसरे का सहयोग करें:सचेन्द्र सिंह चौहान
इटावा ब्यूरो चीफ दैनिक हिन्दी सनशाइन समय
इटावा- 28 मार्च जनपद निवासी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री व ब्लॉक के प्रमुख समाजसेवियों मैं एक सचेन्द्र सिंह चौहान(शिवम ठाकुर)
ने आज कोरोना वायरस जैसी महामारी बाली गम्भीर बीमारी को देखते हुए अपील करके कहा कि जनपदवासी जिले मैं लगाये गए केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा लॉकडाउन का पूर्णतया पालन करें और इसी के साथ सभी से अनुरोध करता हूँ, घरों से बाहर ना निकलें आवश्यकता पड़ने पर घर से निकले और मिलने वाले हर व्यक्ति से दो तीन फीट की दूरी बनाए, हाथ बिल्कुल ना मिलाये और यदि ज्यादा जरूरी कार्य ना हो तो घर से ना निकले विश्व मैं चल रही इस महामारी से बचने के लिए घर मैं रहना ही बचाव है।और इसी के साथ आप सब से आशा करता हूँ कि आपके आसपास कोई भूखा ना रहें, उसकी जरूरत के अनुसार उसकी मदद करे,, पुलिस कर्मियों और डॉक्टरों का भी सहयोग करे, आप लोग जातिवाद, और राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर एक दूसरे की मदद करे, और इस महामारी से बचें, मास्क का प्रयोग करें, हाथों को बार बार धोएं, और भीड़भाड़ से बचें,इस लड़ाई मैं हम सब एक है यह बीमारी किसी जाति धर्म सम्प्रदाय को देखकर नही फैलती इसलिए हम सभी से अनुरोध करते हैं सजगता हीं इस बीमारी का सही इलाज है प्रशासन का सहयोग करें,,ज्यादा लोग इकट्ठे ना हो ऐसा कर लिए तो हमारे ईस्ट मित्र परिवारी जन सभी स्वस्थ होंगे।वही शिवम ठाकुर ने जनपद कानून व्यवस्था को सही रखने के लिए एसएसपी इटावा आकाश तोमर जी,,सीओ सिटी एस एन वैभव पाण्डेय जी,चकरनगर सीओ मस्सा सिंह जी, व अपने क्षेत्र के एसओ राजेश कुमार सिंह जी का आभार प्रकट किया विशेष कर चकरनगर मैं जो माहौल रहा वो सराहनीय रहा।
