गरीबों के मसीहा बन निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे रितिक प्रताप सिंह
ब्यूरो चीफ इटावा दैनिक सनशाइन समय / रामकिशोर कुशवाह
चकरनगर (इटावा) इंडिया यूथ ऑइकन टीम के राष्ट्रीय सरंक्षक रितिक प्रताप सिंह ने झुग्गियों झोपड़ियों में निवास करने वाले मजदूरों को रोज आटा चावल,दाल और खाने की अन्य वस्तुओं को वॉट रहे हैं, रितिक प्रताप सिंह के द्वारा हाईवे पर पैदल चल रहे यात्रियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुँचाया जा रहा है,, व उन्हें खाना मुहैया कराया जा है,उनके गार्ड के द्वारा 10 लाख रुपये की मदद सरकार को दी गई।उन्होंने कहा कि मुझे ये सब करने में सुकून मिलता है,, मेरा है क्या ये सब तो इन्ही मजदूर गरीबों का है।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला मंत्री व रितिक प्रताप सिंह के वेहद करीबी सचेन्द्र सिंह चौहान(शिवम ठाकुर)के द्वारा बताया गया कि रितिक भैया के द्वारा अभी तक कम से कम हजारों लोग जो दूर दराज के क्षेत्रों में फंसे हुए थे उन्हें सुरक्षित घर तक पहुचाया गया है, जो युवा फँसे है जिनके पास पैसे की व्यवस्था नही है, उन्हें भैया के द्वारा पेटीएम, और बैंक के माध्यम से जिसको जैसी जरूरत है उन्हें वैसी ही मदद दी जा रही हैं, भैया के द्वारा रोज कम से कम 50 कुंतल चावल, गेंहू बाटे जा रहे हैं।
