पेट दर्द से नवयुवक की मौत Bindwa khurd
पेट दर्द से नवयुवक की मौत
संवाद सहयोगी चकरनगर : थाना क्षेत्र के एक गांव में रात्रि समय एक युवक के पेट दर्द होने लगा। परिजन उपचार के लिये घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां उपचार को दौरान युवक ने दम तोड़ दी।
सहसों थाना के गांव विण्डवा खुर्द निवासी टिंकू राजावत (23) पुत्र त्रिलोक सिंह के पेट में रविवार रात्रि समय अचानक असहनीय दर्द होने लगा। चीख-पुकार सुनकर नींद से जागे परिजन पीडित को मध्य प्रदेश भिण्ड के नयागॉव ले गए। यहां झोलाछाप डॉक्टर ने कुछ समय के बाद हाथ खड़े कर दिये। परिजन उक्त युवक को लेकर भिड़ अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के दौरान उक्त युवक ने दम तोड़ दी। उक्त मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बताते चलें कि रात्रि समय उक्त गांव निवासी हरिओम सिंह राजावत के पेट में भी दर्द बताया गया। लेकिन मध्य प्रदेश के ऊमरी में उक्त युवक को उपचार को दौरान रिलीव मिल गया।