घबराइए नहीं रक्तदान कीजिए मैं भी 33वी बार 14 अगस्त को करूगा रक्तदान शैंलेन्द्र पाठक।
दैनिक सनशाइन समय इटावा ब्यूरो चीफ रामकिशोर सिंह
इटावा नेहरू युवा केंद्र इटावा एवं रेड क्रोस सोसाइटी के संयुक्त प्रयासों से जिला चिकित्सालय मोतीझील इटावा में 14 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले भर में रक्तदान करने के लिए युवाओं को जागरूक किया जा रहा है
नेहरू युवा केंद्र इटावा के जिला युवा समन्वयक अधिकारीश्री शैलेन्द्र पाठक ने युवाओं को मीडिया के माध्यम से एक रक्तदान जागरुकता संदेश दे रहे है श्री पाठक ने कहा कि रक्तदान का नाम सुनते ही आज कल लोगों के मन में तरह तरह की भ्रांतियाँ उत्पन्न होने लगती कि रक्तदान करने हम कमजोर हो जाएगे फिर खून नहीं बनेगा आदि आदि तरह की
पाठक जी का कहना है कि रक्तदान करने से न कमजोरी आती और न ही किसी प्रकार की कोई क्षति होती बल्कि रक्तदान करने से शरीर में शांति नई ऊर्जा तथा गर्व महसूस होता है पहले मुझे भी ऐसा लगता था लेकिन जब मैंने पहली बार रक्तदान किया तो मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ उसके बाद मैं लगातार रक्तदान करता चला आ रहा हूँ अब तक मैंने 32 बार रक्तदान किया है 14 अगस्त को मैं 33वीं बार रक्तदान करूगा मैं दिव्यांग हूँ फिर भी मैं रक्तदान करता हूँ तो आप क्यों नहीं करते रक्तदान आप भी करिए रक्तदान क्योंकि
आज हमारे रक्तदान करते से किसी की जिंदगी बच सकती है
इसलिए रक्तदान कीजिए…क्योंकि, इस कोरोना महामारी के चलते जिन्दगी और -मौत के बीच फंसे मरीजों को नहीं मिल रहा खून
रक्तदान को महादान कहा जाता है। खून देकर हम जिन्दगी बचाने का पुण्य कमा सकते हैं। इस महादान का सबसे सही वक्त है।
हर मौका पुण्य देगा- डोनर बनकर जिंदगी बचाइए
डॉक्टरों का कहना है कि लोग जन्म-शादी की सालगिरह पर अस्पताल में ब्लड डोनेट करके पुण्य कमा सकते हैं। वर्ष में हर व्यक्ति एक बार ब्लड डोनेट करे तो ब्लड की कमी नहीं हो सकती। मरीज के परिजनों को बिना परेशान हुए ब्लड उपलब्ध हो सकता है। लोगों के ब्लड डोनेट करने के प्रति जागरूक कीजिए जन जागृत करके ब्लड डोनेट की मात्रा में वृद्धि की जा सकती है।


