इटावा
मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका ने कहाकि मोदी-योगी सरकार की योजनाओं के दम पर भाजपा 2022 में फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। यह बातें श्री काका ने गुरुवार को इटावा जिला मुख्यालय पर आयोजित संगठन की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि मिशन कार्यकर्ताओं को अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। विधानसभा सीटों पर जाकर अभी से वहां की स्थितियों और समीकरण के अनुसार रणनीति बनाएं। प्रत्येक विधानसभा के सभी पोलिंग बूथों पर कम से कम ग्यारह ग्यारह प्रमाणित, प्रतिक्षित तथा सक्रिय कार्यकर्ता बना लिए जाएं उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला प्रभारी/ जिल्हाध्यक्ष को हर महीने अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करना होगा। वहां बूथ अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी से बातचीत कर मोदी-योगी सरकार की योजनाओं की स्थिति, मंत्रियों और विधायकों के बीच मतभेद, सांसद-विधायकों के मतभेद, वहां हुए विकास कार्यों, आवश्यकताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर मंथन करें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों के लिए कोर कमेटी गठित करने की बात कही । कमेटी हर महीने विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के साथ समीक्षा करेगी। प्रभारियों से मिले फीडबैक के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों का रोडमैप तैयार किया जाएगा योगी सरकार उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम रखा गया है
समीक्षा बैठक के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने होटल चौधरी पैलेस इटावा ब्रज प्रांत महामंत्री जितेंद्र कुमार एवं प्रांत महामंत्री बृजपाल सिंह उर्फ बी पी सिंह की संतुति पर सुमित गुप्ता जी को इटावा जिले का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया जबकि शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी आंनद सिंह कुशवाहा को दी गई इस दौरान
इटावा जिले के पदाधिकारी व सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे। रणजीत यादव शिवम कुमार जिला महामंत्री युवा मोर्चा रामवीर सिंह महामंत्री ब्लॉक महबा अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष कुमार की मौजूदगी रही
