सनशाइन समय से महेन्द्र सोनी की रिपोर्ट।
सुलतानपुर । काउन्सिल आफ उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता ने सुलतानपुर जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता व जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता की सलाह पर जिला ईकाई का विस्तार करते हुए प्रशान्त शरण श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष व अरविन्द कुमार द्विवेदी को जिला संगठन मंत्री का दायित्व प्रदान किया।
नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त शरण श्रीवास्तव व जिला संगठन मंत्री अरविंद कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि वे उद्योग व्यापार मंच को जिले में मजबूत करते हुए संगठन का विस्तार में सहयोग करेंगे। जिले के व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने हेतु उच्च अधिकारियों से सम्पर्क कर उचित समाधान करायेंगे।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष बृजेश खत्री, शिवमराज, छवि गुप्ता, जोगराज सिंह, परवेज़ अहमद, सत्य सागर अग्रहरि, राहुल जैन, लालजी वर्मा आदि ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
