महेवा-इटावा
ब्लॉक क्षेत्र महेवा की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में बनने वाले सामुदायिक शौचालयों का कार्य हर गॉव में प्रगति पर है वही सामुदायिक शौचालयों में गुणवत्ता व मानक पूर्ण कार्य के लिये ब्लॉक तथा जिले के अधिकारी भी रोज गाँवो में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रहे है ।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम राहतपुर ,आनेपुर ,उझियानी ,नगला शुक्ल आदि ग्रामो में कार्य प्रगति पर है वही नगला शुक्ल में निर्मित होने वाले शौचालय की नाप जोख गत दिवस खण्ड विकास अधिकारी महेवा सतीश चंद्र पांडेय व खण्ड प्रेरक मीनाक्षी चौहान ने जाकर कराई तथा कार्य प्रभारी को गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया ।
