सड़क दुर्घटना में पत्रकार के पुत्र सहित एक अन्य घायल
महेबा,इटाबा
सड़क दुर्घटना में पत्रकार का पुत्र सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें स्थानीय सी एच सी महेवा में भर्ती कराया गया जहाँ से जिला अस्पताल रिफ़र किया गया ।
प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम उझियानी निवासी पत्रकार वीरेंद्र पोरवाल का 24 वर्षीय पुत्र उपेंद्र सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे महेवा की ओर से पैदल घर की तरफ जा रहा था आर जे भट्टा के समीप पीछे से बाइक सवार ने तेजी से चलाते हुये टक्कर मार दी जिससे उपेंद्र का बायां पैर भी टूट गया व सर आदि में चोटे आयी वहीँ बाइक सवार भी असन्तुलित होकर कुछ दूरी पर जाकर गिर गया हेलमेट न लगाये होने के चलते उसका सर फट गया ।
दोनों को स्थानीय लोग निजी वाहनों से महेवा सी एच सी लाये जहाँ से गम्भीर हालत को देखते हुये दोनों को जिला अस्पताल रिफ़र किया गया ।
