रामकिशोर सिंह ब्यूरो चीफ दैनिक सनशाइन समय इटावा
इटावा, 25 अगस्त उत्तर प्रदेश की इटावा जिला पुलिस ने इटावा के इकदिल इलाके में फर्जी क्राइम ब्रांच टीम के सदस्य बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि फर्जी क्राइम ब्रांच टीम के सदस्य बनकर लूटपाट करने की घटनाएं संज्ञान में आ रही थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर पुलिस शातिर गिरोह की तलाश में जुटी थी । इसी क्रम में थाना इकदिल पुलिस और क्राइम ब्रांच को सोमवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त गिरोह से सम्बंधित सदस्य बाइक पर सवार होकर इकदिल की तरफ आ रहे है।
