डोर स्टेप डिलेवरी का हुआ भरथना में शुभारम्भ
भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के सरकारी खाद्यान्न वितरण विभाग ने मंगलवार को डोर-स्टेप डिलेवरी योजना का विघिवत शुभारम्भ कर दिया है। उक्त योजना के शुभारम्भ अवसर पर विपरण अधिकारी भूपेंद्र सिंह खाद्यान्न भरे प्रथम डोर-स्टेप डिलेवरी वाहन का पूजन अर्चन कर गंतव्य को रवाना। इस अवसर पर भरथना विपरण अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि लम्बे समय से कोटा डीलरों की मांग पर शासन ने प्रदेश भर में डोर-स्टेप डिलेवरी योजना को मंगलवार से लागू कर दिया है। इस योजना के तहत प्रत्येक कोटा राशन डीलर को सरकारी गोदाम से डीलर के गोदाम तक मय पल्लेदारी भाड़ा के खाद्यान्न सुरक्षित उपलब्द कराया जायेगा। इससे पूर्व राशन डीलर को स्वम ही मय पल्लेदारी के खाद्यान्न अपने खर्चे पर उठाना पड़ता था। शासन ने राशन डीलरों की उक्त मांग स्वीकारते हुए अतिरिक्त व्यवस्था करदी है। उन्होंने बताया कि डोर-स्टेप डिलेवरी योजना के अन्तर्गत देकेदार द्वारा अपने संसाधनों से डीलर की गोदाम तक खाद्यान्न पहुँचाना होगा। डोर-स्टेप डिलेवरी योजना शुभारम्भ के दौरान प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विपरण अधिकारी राजेश कुमार,डोर-स्टेप डिलेवरी योजना के ठेकेदार अशोक कुमार, राशन डीलर गुरुदीप सिंह के अलावा क्षेत्र के कई राशन डीलर मौजूद रहे।
