मैनेजर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक शिक्षक निकला पॉजिटिव

0
मैनेजर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक शिक्षक निकला पॉजिटिव
भरथना नगर क्षेत्र में प्रतिदिन दो कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने से नगर क्षेत्र के वाशिंदों में हड़कम मचा हुआ है। यह संख्या घटने के बचाया लगातार बढ़ती जा रही है। सर्कल न्यूज ने एक दिन पूर्व ही भरथना की सैन्ट्रल बैंक मैनेजर को कोरोना सस्पेक्टिड मरीज के रूप में खबर प्रकाशित की थी जिसमे मात्र रिपोर्ट आना बाकी बताया गया था। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बैंक मैनेजर को कोरोना पॉजिटिव घोषित कर दिया। जबकि नगर के मोहल्ला कल्याण नगर के एक शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव निकले है। मुख्यालय से इसकी सूचना मिलते ही भरथना उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह के निर्देश पर भरथना नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल की मौजूदगी में कोविड-19 भरथना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह रामजी भदौरिया भरथना की सैन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया गिरधारीपुरा शाखा को अगले 2 दिनों के लिए पूरी तरह बन्द कराया दिया गया है। साथ ही उक्त दौनों कोरोना पॉजिटिव इलाकों को सैनिटाइज किया गया है। 
इसके अलावा भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक अमित दीक्षित के दिशा निर्देशन में यहाँ कार्यरत सभी बैंक कर्मियों की कोरोना सैंपलिंग कराई गई है। कोविड-19 भरथना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह रामजी भदौरिया की देखरेख में नगर की प्रमुख बैंक एचडीएफसी,एक्सिस, इटावा अर्बन कॉपरेटिव,पूर्वांचल,सैन्ट्रल बैंक व अन्य बैंकों के स्टाफ समेत आधा सैकड़ा कर्मियों का कोरोना जांच कराई गई है। कोरोना जांच टीम में डॉ०रवि राजपूत, विजय गुप्ता,लैब टेक्नीशियन मोहम्मद अजहर खान,अजय कुमार यादव के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !