चंबल के बीहड़ों में पाया जाने वाला ककोरा है दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी
लखना-
यमुना एवं चंबल के बीहड़ों में पाया जाने वाला ककोरा है दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, कुछ दिन खाने से ही शरीर में दिखेगा जबरदस्त चमत्कार। लखना सब्जी मंडी में बीहडांचल के लोग ककोरा तोडकर बेंचते नजर आ रहे हैं। जिसकी कीमत 60 रुपये किलो बताये जा रहे हैं।
आजकल के दौर में जंक फूड का इतना क्रेज बढ़ चुका है कि लोग अपने शरीर को जरूरी ताकत देनी वाली सब्जी, दाल का सेवन कम ही करते हैं. लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें कुछ दिन खाने पर ही इसका फायदा मिल जाता है. ऐसी ही एक सब्जी है कंटोला(ककोरा). यह दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी है. इसे औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा अबधेश यादव बताते हैं कि वजन घटाने में सक्षम होता है। कंटोला(ककोरा) में प्रोटीन और आयरन भरपूर होता है जबकि कैलोरी कम मात्रा में होती है. यदि 100 ग्राम कंटोला की सब्जी का सेवन करते हैं तो 17 कैलोरी प्राप्त होती है. जिससे वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प है।
कैंसर से बचाए : कंटोला (ककोरा) में मौजूद ल्युटेन जैसे केरोटोनोइडस विभिन्न नेत्र रोग, हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर की रोकथाम में सहायक है।
पाचन क्रिया होगी दुरुस्त : अगर आप इसकी सब्जी नहीं खाना चाहते तो अचार बनाकर भी सेवन कर सकते हैं. आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज के लिए इसे औषधि के रूप में प्रयोग करते हैं. यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
हाई ब्लड प्रेशर होगा दूर : कंटोला(ककोरा) में मौजूद मोमोरडीसिन तत्व और फाइबर की अधिक मात्रा शरीर के लिए रामबाण हैं।मोमोरेडीसिन तत्व एंटीऑक्सीडेंट, एंटीडायबिटीज और एंटीस्टे्रस की तरह काम करता है और वजन और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
एंटी एलर्जिक : कंटोला(ककोरा) में एंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक सर्दी खांसी से राहत प्रदान करता है। इसको तोडने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग यमुना व चम्बल के बीहडों में बच्चों के साथ जाते हैं। और उसे तोडकर बाजारों में 60 रुपये किलो में बिक्री करते हैं।
