कस्वा लखना मे मिनी लॉक डाउन का दिखा असर
अनलाॅक३ में मिनी लाॅकडाउन में अनावश्यक तरीके घूमने वालों पर चौकी प्रभारी प्रशान्त द्विवेदी ने दिखाई सख्ती तथा बिना मास्क लगाकर मोटरसाइकिल पर घूम रहे लोगों के चालान काटे गये वहीं कस्बा लखना में दिखाई दिया लाॅकडाउन का असर बाजार की दुकाने रही पूर्ण रुप से बन्द वहीं सुबह के समय पर कुछ दुकानदार अपनी दुकान खोल कर बैठ गये थे ऐसे दुकानदारों पर चौकी प्रभारी लखना सख्ती के साथ पेश आये। वहीं लखना चौकी प्रभारी प्रशान्त द्विवेदी ने बताया कि जो लोग मास्क खरीदने में असमर्थ है हमारे द्वारा उन लोगों को मास्क दिया गया।
वहीं लखना चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने सभी लोगों से अपील की है बिना मास्क व बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाये।
