रिपोर्ट-राणा प्रताप सिंह चौहान
महेबा-इटाबा
ब्लॉक क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत बराउख में सामुदायिक शौचालय के निर्माण हेतु सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत ने खण्ड प्रेरक के साथ गाँव पहुँचकर निर्धारित जगह की नाप जोख कराकर चूना डलवाकर नीव खुदवाई ।
ग्राम बराउख में पुलिस चोकी व प्राथमिक स्कूल के मध्य में पड़ी ग्राम सभा की जमीन पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कराया गया । ए डी ओ पंचायत श्री राजपूत ने खण्ड प्रेरक मीनाक्षी चौहान के साथ पहुँचकर ग्राम प्रधान आशुतोष दुबे ,सचिव यशवीर सिंह ,टी ए गिरिजेश मिश्रा आदि की मौजूदगी में चिन्हित जगह पर कार्य शुरू कराया ।वहीँ कार्य प्रभारी से निर्धारित समय मे गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने का निर्देश दिया ।
