सालिमपुरा के बाशिंदे गांव गली की गन्दगी उठाने को हुये मजबूर
भरथना विकास खण्ड की पंचायत ग्राम सालिमपुर में लम्बे समय से साफ सफाई ना होने से पूरे गांव में दुर्गन्ध भरी गंदगी फैली हुई है। कोरोना वायरस जैसी माहमारी के फैलने के भय से ग्रामीणों ने गांव में खुद ही साफ सफाई का अभियान चलाकर शासन प्रशासन को चेताने जा प्रयास किया है। ग्रामीणों ने स्वतः ही गांव की नालियों से कीचड़ मलवा आदि निकाल गांव से वाहर फेंका है।
आपको बतादें भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामपंचायत सालिमपुरा में बीते 3 महीने से साफ सफाई ना होने की वजह से गांव में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। जिस पर ग्रामीणों ने खुद ही गांव की नालियां आदि की साफ सफाई सुरु करदी है। लेकिन सवाल यही उठता है शासन प्रशासन से नियुक्त सफाई कर्मी आखिर कहा है,और उनकी तनख्वाह आखिर कहा जा रही है। इस क्षेत्र जे सचिव व प्रधान ने इस ओर अभी तक कोई ध्यान क्यों नही दिया।
