राष्ट्रवादी नेतृत्व के लिए युवा हों एकजुट - पुष्पेन्द्र News

0
राष्ट्रवादी नेतृत्व के लिए युवा हों एकजुट - पुष्पेन्द्र 
सनशाइन समय सीतापुर। महोली 
देश की आजादी के बाद देश मे राष्ट्रवादी नेतृत्व पैदा करने के लिए अभाविप संगठन करने का काम कर रहा है संगठन कर हम विश्व गुरु की परिकल्पना को साकार कर सकेगें अखिल भारतीय विधार्थी परिषद कार्यकारणी गठन के दौरान यह बातें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पुष्पेन्द्र बाजपेई ने कही। 
शनिवार को महोली कस्बे में सरस्वती शिशु मंदिर मे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद नगर कार्यकारणी का पुर्नगठन किया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प चढाकर की गई। इस दौरान अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पुष्पेन्द्र बाजपेई ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए संगठन के माध्यम से भारत को विश्व गुरु बनने तक सतत चलने को कहा। 
जिला सह संयोजक आकाश अवस्थी ने ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र का पाठ पढाते हुए कार्यकर्ताओं को समरस जीवन शैली अपनाने को कहा।
शिवम वर्मा ने रचनात्मक कार्यों को परिवर्तन के लिए जरूरी बताया। 
नई टीम में अतुल कुमार को नगर अध्यक्ष, वंजित बाजपेई को नगर मंत्री मनोनीत किया गया है। 
हरिओम अर्कवंशी, प्रखर गुप्ता, विमल वर्मा, लवलेश वर्मा को सह मंत्री, शिवेंद्र बाजपेई, प्रियांशु मिश्र, शिवांशु,आर्यन, कृष्ण कुमार शुक्ला, अभय दीप, आशीष मिश्रा, अशोक सिंह, लवकुश, सार्थक आदि को कार्यकारणी मे जगह दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !