भरथना में महिला व युवती समेत दो और निकले कोरोना मरीज

0
भरथना कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज में एक महिला व मोहल्ला गिरधारीपुरा में एक युवती समेत दो महिलाओं की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से कस्बे में हड़कम्प मच गया। 
आपको बतादें कि उक्त कोरोना पॉजिटिव महिला वर्तमान में कानपुर के एक निजी चिकित्सालय में अपना इलाज करा रही हैं। जबकि गिरधारीपुरा की एक युवती की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना प्राप्त होते ही भरथना नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल के निर्देश पर पालिका कोविड प्रभारी  आदित्य प्रताप सिंह रामजी भदौरिया की टीम ने कोरोना पॉजिटिव दौनों मरीजों के आवाशीय इलाकों को बैरिकेडिंग कर सील करा दिया है। साथ ही उपरोक्त मोहल्लों में सैनिटाइजेशन का कार्य सुरु कर भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधिक्षक डॉक्टर अमित दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की कोरोना जांच टीम ने आधा सैकड़ा से अधिक लोगों की कोरोना जांच की है। इस दौरान जांच टीम में डॉक्टर रवि राजपूत विजय,कुमार गुप्ता,लैब टेक्नीशियन मोहम्मद अजहर,वीनस आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सफाई प्रभारी राजेंद्र कुमार व सफाई नायक बृजेश कुमार एवं विमल कुमार आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !