एनपीएस कटौती की धनराशि प्रान एकाउंट में भेजा जाय: संजय द्विवेदी

0

एनपीएस कटौती की धनराशि प्रान एकाउंट में भेजा जाय: संजय द्विवेदी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मण्डलीय बैठक सम्पन्न

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मण्डलीय बैठक किसान इंटर कालेज बस्ती में सम्पन्न हुई। बैठक की मण्डलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह व संचालन मण्डलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने किया। नेताद्वय ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षकों की लापरवाही के कारण एनपीएस कटौती की धनराशि प्रान एकाउंट में नही भेजा जा रहा है, जिससे शिक्षकों का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि एनपीएस एकाउंट को अद्यतन अपडेट करके पासबुक निर्गत किया जाय, तथा शेष बचे शिक्षक- शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का प्रान एकाउंट एलाट कर कटौती प्रारम्भ की जाय। बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन वर्ष 2019 व 2020 के बकाया पारिश्रमिक का भुगतान किया जाय। बोर्ड परीक्षा केंद व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक के पारिश्रमिक भुगतान की समीक्षा की जाय। बैठक में 3 व 4 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित उपवास के कार्यक्रम व सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। तदर्थ शिक्षकों के वर्तमान स्थित की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि बस्ती मंडल में चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान , पदोन्नति व एसीपी के लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाय। सेवानिवृत्त से रिक्त प्रधानाचार्य के पदों पर योग्य व वरिष्ठ व्यक्ति को पदभार दिया जाय, नियमानुसार वेतन दिया जाय। बकाया एरियर का भुगतान कराया जाय।
बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, ब्रम्हदेव सिंह, अजय प्रताप सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, डा. विवेक मणि त्रिपाठी, गिरिजानंद यादव, विजय बहादुर सिंह, गुलाब चन्द्र मौर्या, आदित्य सिंह, मनोज सिंह, दिग्विजय सिंह अजित प्रताप सिंह, फैज अहमद, महेश राम, उदयभान सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !