Weather सम्पूर्ण भारत का 28 अगस्त, 2020 का मौसम पूर्वानुमान
अगस्त 27, 2020
0
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश पर मॉनसून का व्यापक प्रदर्शन दिखेगा। इन भागों में मध्यम से भारी बारिश कई जगहों पर जारी रहेगी।
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज़ मॉनसून वर्षा जारी रहने के आसार हैं।
पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, कोंकण गोवा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो जगहों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।
पूर्वी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और कोंकण गोवा में बारिश की गतिविधियां कल से बढ़ सकती हैं।
Tags

