लापता व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा-4 को भेजा जेल bharthana News

0
भरथना कोतवाली पुलिस गुरुवार को कोतवाली कार्यालय परिसर में एक हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए हत्या रोपी बहुचर्चित एक महिला व उसके बेटे और दो अन्य हत्यारोपियों समेत चार लोगों को जेल भेज दिया है। 
भरथना पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रपाल सिंह ने उक्त हत्याकाण्ड का खुलासा करते मीडिया कर्मियों को बताया कि विगत दस जुलाई को ग्राम सरैय्या निबासी महिपाल सिंह पचास बर्ष पुत्र स्वर्गीय शंकर दयाल गायव होने पर उसके पुत्र गोविन्द ने वाराह जुलाई को कोतवाली में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के आदेश पर व उनके स्वम् के दिशानिर्देशन में भरथना कोतवाल अनिल कुमार,उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह के अथक प्रयास व जांच पड़ताल में कुछ मामला प्रकाश में आया इसी बीच पुलिस ने सबसे पहले रविन्द्र उर्फ दुन्ना पुत्र झंडू व सतीश उर्फ छोटे पुत्र भजन लाल,संजीब उर्फ संजू पुत्र स्वर्गीय राम गोपाल व बहुचर्चित महिला मालती देवी पत्नी भजन लाल को शक के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसपर लापता महिपाल सिंह की हत्याकाण्ड का खुलासा होता चला गया। जिनकी निशानदेही पर भरथना पुलिस ने ग्राम रमायन व ग्राम सरैय्या के मध्य नाला के निकट जमीन से खुद कर मृतक महिपाल सिंह के अस्तिपंजर बरामद कर लिए है। पुलिस हिरासत में हत्यारोपी सतीश पुत्र भजन लाल ने बताया कि महिपाल सिंह का उसकी माँ से प्रेम प्रसंग चल रहा था जो उसको राज नही आया। सतीश ने अपने एक मित्र संजीब व एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से महिपाल सिंह की विगत दस जुलाई की रात को ही गला दबाकर हत्या करदी थी। और सभी के सहयोग से महिपाल सिंह का शव उक्त स्थान जमीन में दबा दिया था। हत्यारोपियों को मीडिया कर्मियों के समक्ष प्रस्तुत करने के दौरान कोतवाल प्रभारी अनिल कुमार,कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह,कास्टेविल मनोज कुमार,अभिषेक कुमार व नीशू मलिक आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !