India देश में लगातार दूसरे दिन आए कोरोना के 75 हजार से ज्यादा नए केस, मौतों की संख्या 61 हजार पार
अगस्त 28, 2020
0
Coronavirus Cases in India Live Updates: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर अब 33 लाख 84 हजार 575 हो गए हैं. लगातार दूसरे दिन 75 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस आए. गुरुवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 76,826 मामले मिले. 1,065 संक्रमितों की मौत भी हो गई. देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 61 हजार के पार हो गया है. वहीं, 25 लाख 83 हजार 63 लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए. अब तक कुल 3.9 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है. देश में रिकवरी रेट अब 76.24% हो गया है.
Tags
