रेत का धंधा बचाओ यात्रा निकाल रहे डॉ गोविंद सिंह एंड कंपनी : डॉ रमेश दुबे bhind News

0
रेत का धंधा बचाओ यात्रा निकाल रहे डॉ गोविंद सिंह एंड कंपनी : डॉ रमेश दुबे
पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता रमेश दुबे बोले यह पब्लिक है सब जानती है , कसाई बकरे की खैर मांगे
भिंड | भाजपा नेता रमेश दुबे ने अपने निवास स्थान पर आएगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री लहार से कांग्रेसी विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह द्वारा नदी बचाओ यात्रा पर बोलते हुए कहा यह यात्रा नदी बचाओ नहीं धंधा बचाओ है इस तरह की नौटंकी करना उनकी संस्कृति मी में ही है रेत के अवैध धंधों में वे स्वयं और उनके माध्य पूर्ण रूप से संगलन है |
भाजपा नेता रमेश दुबे ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भिंड जिले के लहार से लगातार विधायक चुनने वाले डॉ गोविंद सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के खेतों को चिन्हित करने वाली जीवन रेखा सिंध नदी को रेत खदान कर्ताओं को संरक्षण देकर खोकला करवा दिया है | उन्होंने कहा जब प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खदान माफियाओं पर नकेल कसी तो डॉक्टर गोविंद सिंह के लोगों का रेट का धंधा बंद होता नजर आने लगा इस कारण लहार विधायक रेट का धंधा बचाव यात्रा के नाम पर नदी बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं जो कि भिंड जिले और लहार की ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश की जनता के साथ राजनीतिक नौटंकी करने का षड्यंत्र रचा रहे हैं |
उन्होंने कहा आगामी 5 दिसंबर 2020 को भिंड जिले में निकाली जाने वाली यात्रा रेत का धंधा बेचने वाली यात्रा है डॉक्टर दुबे ने कहां की भिंड दतिया के इतिहास में रेत माफियाओं के सबसे बड़े सरदार डॉक्टर गोविंद सिंह है कंपनी कोई भी आए रेट का धंधा डॉक्टर गोविंद सिंह के लोग ही करेंगे |
भाजपा नेता दुबे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी रेट के सबसे बड़े संरक्षक देता है ऐसा मध्य प्रदेश शासन के तत्कालीन वन मंत्री उमंग सिंगार ने प्रेस के सामने बोलते हुए कई उदाहरण दिए थे | दुबे ने कहा भिंड में दिग्विजय सिंह के सबसे खास डॉक्टर गोविंद सिंह के हितों पर चोट न पहुंचे इसे लेकर नदी बचाओ का शोर किया जा रहा है |
भाजपा नेता दुबे ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है की कांग्रेश के शासनकाल में जिस तरह अपने खास लोगों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया गया इसका एक उदाहरण टाटा हिटैची क्रमांक 5200-53411 मैसेर्स इस्टीम इंफ्राबिल्ड का है जो 22 05 2017 को 34,50,000/- के जुर्माने के साथ पकड़ी गई और दिनांक 13/02/2020 को कांग्रेस सरकार ने 1,50,000/- रुपए जुर्माने में छोड़ी गई |
उन्होंने पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह जी से पत्रकार वार्ता में जवाब मांगा कि वह जवाब दें
हिटैची मशीन किसकी है? भाजपा नेता दुबे ने स्पष्ट किया यह हिटैची मशीन राम शंकर अध्यक्ष ठाकुर से मथुरा सिंह कृषि है उत्पादन सहकारी समिति लहार जिला भिंड की है जोकि डॉक्टर गोविंद सिंह के बहुत बड़े कार्य करता है उन्होंने कहा कि डॉक्टर गोविंद सिंह स्पष्ट करें लव कुश गुर्जर पुत्र बाबू सिंह बड़े तार रिंकू गुर्जर पुत्र हरनाम सिंह मटियावली सुनील सिंह मडेयन शिशुपाल गुर्जर मटियावली अभिलाख सिंह पुत्र सरनाम सिंह शिवकुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह चाचीपुरा मुन्ना तेजा अजनार मोनू तोमर पुत्र सुरजीत तोमर कोकसिंह पुत्र सुजान सिंह लहारा सरपंच सहित मटियावली अजनार गुरीरा बड़ेतर घोर पर्रायच मडोरी रोहानी सहित पूरे इलाके में इंद्रजीत के ठेकेदारों का संरक्षण दाता कौन है ? 
भाजपा नेता दुबे ने कहा पिछले कई वर्षों से अवैध उत्पादन की आवाज उठाता आया हूं और आज भी उठा रहा हूं पर डॉ गोविंद सिंह जो प्रत्यक्ष कपड़े अप्रत्यक्ष रूप में स्वयं इस धंधे में लिप्त हैं यह शोभा नहीं देता यह तो कहावत चरितार्थ करती है की कसाई बकरे की खैर मांगे |
पत्रकार वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता मध्यप्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह संयोजक वरिष्ठ अभिभाषक राममिलन शर्मा एडवोकेट अनिल कटारे रामदास स्वामी एडवोकेट राहुल भारद्वाज आनंद भारद्वाज शिव प्रताप सिंह कुशवाह कुलदीप सिंह कुशवाह विशेष रूप से मौजूद थे |

(बॉक्स) 
कांग्रेस में कार्यकर्ता का सम्मान नहीं भाजपा ने पूर्व दिया सम्मान दुबे
भाजपा नेता रमेश दुबे ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि कांग्रेस में 30 साल तक में रहा लेकिन कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं पहचानी गई और ना ही उनका कोई सम्मान किया गया मात्र राजनीति को विषय के रूप में कांग्रेस ने बदला भारतीय जनता पार्टी ने हमें पूर्ण सम्मान देकर आगे बढ़ाने का काम किया है | हम सब एकजुट होकर गोहद और मेहगांव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जिता कर प्रदेश में विकास के लिए मान और सम्मान के लिए शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार को मजबूती प्रदान करेंगे हमारी टीम पूर्ण रूप से दोनों विधानसभाओं के लिए कमर कसकर तैयार हो चुकी है |

अजय कुमार शर्मा
-----------------------------------
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !