भाजपा नेत्री सरोज जोशी के नेतृत्व में दिया गया आबेदन
लहार क्षेत्र के थाना रावतपुरा के अंतर्गत ग्राम कैथा मैं कल दिनांक 3/9/2020 को विद्युत पोल मैं करंट आने से 21 वर्षीय रविंद्र पुत्र मोतीराम बंशकार की मृत्यु हुई थी जिसको लेकर आज लहार एसडीओपी दिनेश सिंह वैश्य को ग्राम वासियों ने भाजपा नेत्री सरोज जोशी के नेतृत्व में बिधुत विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने हेतु एक आबेदन प्रस्तुत किया जिसमें बताया गया है की कई सालों से कैथा की विद्युत लाइन टूटी हुई पड़ी थी विद्युत विभाग असवार को कई बार आवेदन पत्र के माध्यम से एवं फोन द्वारा ग्राम वासियों ने अवगत कराने के बावजूद भी टूटी हुई लाइन नहीं जोड़ी गई थी जिससे कैथा गांव के विद्युत पोल में करंट आने की सूचना भी ग्राम वासियों ने विद्युत विभाग को दी थी और जन हानि की आशंका जताई थी इसके बावजूद भी विद्युत विभाग ने कोई कर्मचारी लाइन सही करने नहीं भेजा विद्युत विभाग की लापरवाही कारण अपने परिवार का इकलौता बारिश एक नवयुवक की मौत हो गई जिसमें प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई तो वहीं लहार एसडीओपी ने पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है इस मौके पर भाजपा नेत्री सरोज जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इसमें आम जनता का अनहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाह अधिकारियों की भी खैर नहीं है ज्ञापन देने मैं भाजपा नेत्री सरोज जोशी के साथ सेकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
