बुढ़वा मंगल पर मंदिरों पर कार्यक्रम

0
बुढ़वा मंगल पर मंदिरों पर कार्यक्रम
इटावा महेवा  विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बुढ़वा मंगल का पर्व सादगी के साथ कोविड -19 का ध्यान रखते हुये मनाया गया लोगों ने हनुमान मंदिरों पर पूजा पाठ कर प्रसाद वितरण किया लोगों ने बूदी के लड्डू व पुआ का प्रसाद  हनुमान जी को चढ़ाया ।
ग्राम टिलीटिला स्थित जनमानस मन्दिर पर अनिल यादव द्वारा सादगी पूर्ण तरीके पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया ।ग्राम बहेडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर व्यवस्थापक समाज सेवी ठाकुर विजय प्रताप सिंह सेंगर द्वारा पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया ।वहीँ महेवा ,उझियानी ,आनेपुर आदि ग्रामों में भी बुढ़वा मंगल का पर्व सादगी से मनाया गया इसी क्रम में क्षेत्र के ग्राम 
 ग्राम पंचायत इंद्रावखी में  बुढ़वा मंगल पर प्राचीन बजरंगबली मंदिर पर  30 अगस्त  दिन सोमवार अखंड रामायण का पाठ होने के बाद 1 सितंबर दिन मंगलवार को प्रसाद वितरण का आयोजन किया  गया। इंद्रावखी   निवासी  लोगों  ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया।
मुन्ना सिंह चौहान, श्री विनोद सिंह चौहान बादशाह  सिंह जीतू सिंह,श्याम सिंह, शिव प्रताप सिंह चौहान, रामगोविंद, शालू सेंगर, अंकू सिंह, राज सिंह चौहान, विवेक पाल, गीतम पाल, सुमित पाल, सोनी, धर्मेंद्र मैनपुरी वाले, ने बताया कि सोशल डिस्टेसिग का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया  गया ।
                 इसी प्रकार निवाड़ी कला में स्थित श्री बाला जी महाराज मंदिर पर भी लोगों ने पूजा अर्चना की और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी मंदिरों में पूजा की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।
वहीँ कस्वा महेवा में समाज सेवी राजू शुक्ला व बंटू शुक्ला के यहां स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन सादगी पूर्ण तरीके से नहर में विसर्जन किया गया वहीँ सेकड़ा लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया ।
वहीँ ग्राम मेहन्दीपुर स्थित हनुमान मंदिर में भक्त मनोज दुबे के द्वारा विधि पूर्वक हवन पूजन किया गया इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि ब्रह्म कुमार ,प्रधान बहेडा राहुल तिवारी ,मुनुआ शर्मा ,मनोज गुप्ता ,चन्द्र प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे वहीँ कन्याओं को भोज भी कराया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

Popular Posts

Weather forecast all India
बरवाला काण्ड की सच्चाई

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !