बुढ़वामंगल पर छाया राह कोरोना संकट,नही लगे मेले

0
बुढ़वामंगल पर छाया राह कोरोना संकट,नही लगे मेले
भरथना तहसील क्षेत्र के कस्बा भरथना के मध्य महावीर जी महाराज हनुमान के मंदिरों के बाहर ही भक्तों ने दर्शन पूजन कर महावीर जी महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की है। 
आपको बतादें भारत मे कोरोना वायरस की दशतक के बाद से ही सरकार के आदेश पर सभी धार्मिक स्थलों के कपाट बन्द करा दिए गए थे। इसमें सरकार का उद्देश्य था कि इन धार्मिक स्थानों पर जुटने बाली भक्तों की भीड़ से कोरोना वायरस तीव्रगति से फैल सकता है। जिसे रोकने के लिए सभी धार्मिक स्थलों के कपाट बन्द करा दिए थे। 
आज बुढ़वामंगल के दिन हनुमान भक्तों ने प्रातः से ही मन्दिरों पर पहुँचना सुरु कर दिया था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते व सरकार की गाइड लाइन के कारण मन्दिरों के कपाट पूरी तरह बन्द ही रहे जिसके कारण हनुमान भक्तों को मन्दिरों के बाहर से ही आराधना पूजा पाठ करना पड़ा। कस्बा के मोती मन्दिर लंगूर की मठिया,वालस्वरूप हनुमान  छोला मन्दिर,आदि हनुमान जी के प्रमुख मन्दिरों पर प्रति वर्ष लगने बाले भव्य मेले भी नही लग सके जिसके कारण क्षेत्रीय ग्रामीण महिला बच्चें मायूस दिखे। प्रशासन ने भी मन्दिरों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करते हुए भक्तों को मन्दिरों पर ज्यादा देर रुकने नही दिया साथ ही पुलिस बल ने भक्तों की भीड़ एकत्रित नही होने दी। बीच बीच मे प्रशासनिक अधिकारी भरथना की उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह,तहसीलदार गजराज सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रपाल सिंह व कोतवाल अनिल कुमार मन्दिरों पर पहुँच कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !