सनशाइन समय से रियाज खान की रिपोर्ट
इटवा,सिद्धार्थ नगर । विभागीय अधिकारी को परेशानी के सम्बंध दी थी जानकारी मगर कोई कार्यवाही नही हुआ
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल एवं जिला अधिकारी से भी की थी शिकायत
शराब पिलाने का अड्डा बना सरकारी शराब की दुकान
महिलाओं एवं बच्चों के साथ होती है छेड़खानी व चोरी
दो विद्यालय के सटे है सरकारी शराब की दुकान विभागीय अधिकारी कर रहे नजर अंदाज
हजारों बच्चों का भविष्य पड़ सकता है खतरे में
देर रात तक शराब पिलाने का बना अड्डा
आस -पास सहित समस्त गांव का जीवन हुआ नारकीय
विकास खण्ड बढ़नी के ढेबरुआ थाना अंतर्गत तुलसियापुर में सरकारी शराब की दुकान खुलने व विक्री से पूरे गांव को होती है परेशानी।
दुकान खुलने से गाली गलौज, झगड़ा, लड़कियों का छेड़खानी, चोरी होने लगी है।
रात विरात कोई भी अनहोनी घटना घटने की संभावना है।
आबकारी विभाग और जिला अधिकारी महोदय को 225 लोगों ने शिकायत पत्र दी है।अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुआ है।
पूरा गांव आक्रोश में है।यदि दुकान नही हटा तो जिला मुख्यालय पर बैठेंगे अनशन पर।
श्री राम, घनश्याम पासवान, चूल्ही यादव, पतिराम यादव सहित पूरा मौजूद रहे।
