Weather Alert: इन राज्‍यों में 2, 4, 5 और 6 सितंबर को भारी बारिश के आसार, यहां बिगड़ेगा मौसम

0
Weather Alert: इन राज्‍यों में 2, 4, 5 और 6 सितंबर को भारी बारिश के आसार, यहां बिगड़ेगा मौसम
देश में मानसून अब जबर्दस्‍त प्रभावी रूप ले चुका है। बीता सप्‍ताह कई राज्‍यों के लिए भरपूर पानी लेकर आया। अब नए महीने के पहले सप्‍ताह में भी अच्‍छी खासी बारिश की संभावना है। मौसम के जानकारों का कहना है कि उत्तर भारत में इस पूरे सप्ताह के लिए मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है। 2 से 5 सितंबर के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में व्यापक बारिश का अनुमान है जबकि पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 सितंबर से बीच तेज बारिश के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश पूरे सप्ताह होने की संभावना है। इन भागों में इस सप्ताह कुछ हिस्सों पर भारी मॉनसून की बारिश भी देखने को मिलेगी।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्‍ट्र, ओडिशा
मध्य भारत के भागों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत शांत मॉनसून के साथ होगी। लेकिन ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर संभावनी चक्रवाती सिस्टम के चलते 1 और 2 सितंबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश शुरू हो जाएगी। बाद में 3 और 6 सितंबर के बीच मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश आ जाएगी। गुजरात, कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में इस सप्ताह कम वर्षा के आसार हैं।
दिल्ली एनसीआर
दिल्ली-एनसीआर के लिए यह सप्ताह बारिश वाला सप्ताह होने वाला है। बारिश की तीव्रता सबसे अधिक 1 और 4 सितंबर के बीच होने वाली है। अन्य दिनों में भी हल्की से मध्यम बौछारें जारी रहेंगी। दिन का तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम
पूर्वोत्तर भारत में 3 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।4, 5 और 6 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी वर्षा होने की संभावना है।बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में  2 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। बिहार में बारिश का अगला दौर 5 और 6 सितंबर को आएगा। यह आगे भी बढ़ सकता है।
चेन्नई, केरल, तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक
पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह केरल, तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में मॉनसून की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। केरल और तटीय कर्नाटक में लगभग पूरे सप्ताह भारी बारिश होने की संभावना है। इस सप्ताह बंगलुरु में भी अधिकांश दिनों में अच्छी बारिश होगी। तेलंगाना, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी 2 से 6 सितंबर के बीच सामान्य से बेहतर मॉनसून वर्षा होने के आसार हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !