कवरेज करने के दौरान पत्रकार पर हमला, मारपीट कर छीना कैमरा

0

कवरेज करने के दौरान पत्रकार पर हमला, मारपीट कर छीना कैमरा

आगरा।ताज नगरी आगरा के तहसील फतेहाबाद के गांव बीकापुरा में कवरेज करने पहुंचे पत्रकार पर हमला पत्रकार को लाठी-डंडों से पीटा छीना कैमरा,आधार कार्ड के नाम पर जनता से की जा रही थी अवैध वसूली सूचना पर कवरेज करने पहुंचा था पत्रकार घटना थाना इरादत नगर के ग्राम बीकापुर की है आक्रोशित होकर सैकड़ों पत्रकार पहुंचे थाने दोषियों के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दिया आश्वासन,आपको बता दें कि पूरा मामला थाना इरादत नगर के ग्राम बीकापुर का है आधार कार्ड बनाए जाने के नाम पर जनता से की जा रही थी अवैध वसूली सूचना पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार नरेश धाकरे पर कवरेज के दौरान लोगों ने हमला बोल दिया और मारपीट कर कैमरा छीन लिया वही बताया जा रहा है कि ग्राम बीकापुर में ऑपरेटर अतुल शर्मा की देखरेख में प्राइवेट प्रॉपर्टी में फर्जी डाकघर चलाया जा रहा था कवरेज करने के दौरान प्राइवेट प्रॉपर्टी पर डाकघर नहीं लिखा हुआ था,पत्रकार के साथ हुई मारपीट के बाद आनन-फानन में शातिर लोगों ने पेंटर बुलाकर प्राइवेट प्रॉपर्टी पर डाकघर लिखवा दिया अब सवाल ये उठता है कि ऑपरेटर अतुल शर्मा किसकी के कहेने पर चला रहा था फर्जी डाकघर और जनता के साथ कर रहा था शोषण वही अतुल शर्मा ने अपने आप को रेहलई डाकघर में कार्यरत बताया अतुल शर्मा का आधार कार्ड के नाम पर अवैध वसूली करते हुए पूर्व में भी वीडियो वायरल हो चुका है मामले की भनक लगते ही सैकड़ों पत्रकारों ने थाने पहुंच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही उत्तर प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी पत्रकार नहीं है सुरक्षित आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हैं हमले अब देखने वाली बात यह होगी कि पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले एवं फर्जी तरीके से चला रहे डाकघर जैसे शातिर दोषियों को पुलिस कब तक सलाखों के पीछे भेजती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

Ad Code

Responsive Advertisement

कुल पेज दृश्य

Display ads

पेज

Ads

Ads down

Adsense

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !