पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षा विधि डॉ राम प्रकाश ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा नीति का मन की बात में व्यक्त की
दैनिक सनशाइन समय संवाददाता राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा इटावा
पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षा विधि डॉ राम प्रकाश ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा नीति का मन की बात में व्यक्त की तथा उनका समर्थन करते हुए कहा की प्रधानमंत्री ने मन की बात में नई शिक्षा नीति में छात्रों के लिए अधिक से अधिक सीखने के अवसर प्रदान करने की बात की और गुरु रविंद्र नाथ टैगोर का उदाहरण देते हुए कहा कि छात्रों को अपने खिलौनों और खेल स्वयं बनाने का भरपूर अवसर प्रदान किया जाना चाहिए ताकि उनमें रचनात्मक सोच और जिज्ञासु मन का विकास हो सके। लॉकडाउन अवध में ऑनलाइन क्लासेस चलाने वाले सभी शिक्षक साथियों के प्रयासों की सराहना कर हम सभी को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है जिसके लिए सभी शिक्षक प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर 2022 में देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है जो कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत गर्व की बात है। इस महापर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सभी शिक्षक साथियों को और अधिक प्रयास करने होंगे ताकि प्रत्येक छात्र इस महापर्व का नायक बन सके।
